Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बस्तर सहित कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
raipur,  Meteorological Department ,  issued an orange alert

रायपुर । मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक बस्तर समेत दक्षिण इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम से हल्की बारिश की गतिविधि जारी रहने की जानकारी दी है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, नारायणपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा, आंधी (40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) और वर्षा की संभावना जताई है।इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रायपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ में तेज हवा के साथ गरज-चमक के साथ मध्यम वर्षा हो सकती है।राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह से आसमान पर बादल छाए हुए हैं। लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन और ऐसे ही रह सकते हैं, खासकर बस्तर और आसपास के इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं।

 

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक द्रोणिका उप-हिमालयीन पश्चिम बंगाल और उससे सटे सिक्किम से होते हुए दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश तक, छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजरते हुए लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। इस मौसमीय प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां बनी हुई हैं।

आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, कोरिया, में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) और वर्षा की संभावना जताई है।मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में 19 मई तक मामूली उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है, इसके बाद इसमें गिरावट देखी जा सकती है।

राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

MadhyaBharat 16 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.