Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जनता की सुविधा के लिए स्काई वॉक का निर्माण जरूरी : उप मुख्यमंत्री साव
raipur, Construction of sky walk ,  Deputy Chief Minister Saw

रायपुर  । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शुक्रवार काे एक बयान जारी कर कहा कि राजधानी रायपुर में ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए स्काई वॉक की योजना बनी थी, बहुत बड़े पैमाने पर काम हो चुका था, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने राजनीति करने की उद्देश्य से स्काई वॉक के काम को रोक कर जनता को इसके लाभ से वंचित कर दिया।


साव ने कहा कि, कांग्रेस ने जांच कमेटी बनाई थी और उनकी ही कमेटी ने रिपोर्ट में कहा कि स्काई वॉक को बनाया जाना चाहिए। स्काई वॉक नहीं बनने के लिए कांग्रेस पूरी तरह दोषी है। वहीं हमारी सरकार बनने के बाद स्काई वॉक के कार्य को आगे बढ़ाने का फैसला किया। इसके लिए टेंडर लगातार जारी किए गए। अब 37.75 करोड़ रुपये के टेंडर की मंजूरी हो गई है, अब काम तेजी से आगे बढ़ेगा। कार्य की लगातार समीक्षा करेंगे, ताकि काम आगे बढ़ सकें।


साव ने कहा कि, साय सरकार पेंशनर्स के हित में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने महंगाई भत्ता में तीन फीसदी की वृद्धि की है। इससे डेढ़ लाख से अधिक पेंशनर्स और उनके परिजनों को लाभ होगा।

 

 

MadhyaBharat 16 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.