Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़
chandigarh, Punjab Police ,drug syndicate

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ इस वर्ष की सबसे बड़ी कार्रवाई कर तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से 85 किलो हेरोइन बरामद की है। यह नेटवर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संरक्षण में काम कर रहा था। जिसे यूके का ड्रग हैंडलर लल्ली संचालित करता था।

 

पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि भारत में इस नेटवर्क के मुख्य संचालक अमृतसर के गांव भिट्टेवाड़ निवासी अमरजोत सिंह उर्फ ​​जोता संधू है। जिसे पुलिस ने गिफ्तार किया था। इस अमरजोत सीमा पार के तस्करों से ड्रग्स की खेप प्राप्त कर उन्हें पंजाब के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करता था। पुलिस ने अमरजाेत की गिरफ्तारी के बाद उसके घर पर 

डापा मारा था। अमरजाेत ने इस नेटवर्क का मुख्य ठिकाना बना घर ही  बना रखा था। डीजीपी यादव ने बताया कि पुलिस ने उसके ठिकाने से 85 किलो हेरोइन बरामद की है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

 

डीजीपी ने बताया कि यह नेटवर्क पाकिस्तान से संचालित हो रहा था और इसमें आईएसआई की संलिप्तता के संकेत मिले हैं।
पुलिस नेटवर्क के पिछले और आगे के संबंधों की गहराई से जांच कर रही है।  एसएसपी तरनतारन अभिमन्यु राणा ने बताया कि इस मामले में सक्रियता से और सुरागों की छानबीन की जा रही हैं। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की संभावना है।

 

 

 

MadhyaBharat 16 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.