Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पाकिस्तानी जासूस नाेमान इलाही के कैराना वाले घर से मिले संदिग्ध दस्तावेज
panipat, Suspicious documents, Kairana

पानीपत । पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार नोमान इलाही को लेकर पानीपत पुलिस शुक्रवार को उसके पैतृक घर उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कस्बा कैराना पहुंची। पुलिस ने उसके घर से कुछ संदिग्ध दस्तावेज

बरामद किए हैं। उनकी छानबीन की जा रही है।
 

पानीपत पुलिस नोमान इलाही को साथ लेकर आज सुबह दो गाड़ियों से उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कस्बा कैराना स्थित बेगमपुरा बाजार में पहुंची। इस दौरान नोमान इलाही के मुंह पर काला नकाब और हाथों पर हथकड़ी थी। इलाही के साथ पुलिस पहुंचने पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जुट गई। पुलिस ने मकान के अंदर से काफी देर तक जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मकान के भीतर से काफी संख्या में अलग-अलग लोगों के पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। काफी देर तक जांच-पड़ताल करने के बाद पुलिस इलाही काे वापस पानीपत ले आई है।

 
पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि भारतीय सेना के आपरेशन सिंदूर के दौरान नोमान को श्रीनगर भेजने की प्लानिंग थी। उसके मोबाइल से मिली वॉट्सऐप चैट में यह खुलासा हुआ कि उसे सेना से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी श्रीनगर से भेजने के निर्देश दिए गए थे। इसके बदले में नोमान को हर सूचना के लिए मोटी रकम देने और आर्थिक रूप से मालामाल करने का लालच दिया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपित के पास पाकिस्तान से हवाले के जरिए पैसा आता था। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में नोमान इलाही की गिरफ्तारी होने के बाद यमुना खादर का इलाका एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई यमुना की खादर में स्लीपर सेल तैयार कर रही है। हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा उनके सॉफ्ट टारगेट हैं। कैराना निवासी आईएसआई एजेंट इकबाल काना को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। नोमान से हुई पूछताछ में भी यह बात सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि इकबाल काना और उसके साथी कई अन्य युवकों के संपर्क में थे।
 
दरअसल, यमुना नदी हरियाणा और यूपी के बीच बॉर्डर का काम करती है। हरियाणा में यमुना नगर, करनाल और पानीपत, सोनीपत जिले हैं, तो वहीं यूपी की ओर सहारनपुर और शामली जिले हैं। खास तौर पर कैराना अधिक सुर्खियों में रहता है। कैराना से पहले भी आईएसआई के एजेंट को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार कैराना के रहने वाले इकबाल काना, दिलशाद, हमीदा और शाहिद आईएसआई के लिए काम करते हैं। इकबाल काना क्षेत्र में युवाओं से संपर्क करता है। उसके परिजन भी इसकी आशंका जता चुके हैं। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां भी इस क्षेत्र में सक्रिय हो गई हैं।
MadhyaBharat 16 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.