Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दो युवकों की चाकू से हत्या के बाद तनाव का माहौल
seoni, Tension prevails , stabbed to death
सिवनी । सिवनी जिले के केवलारी क्षेत्र में बीती देर रात दो सगे भाईयों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना को आक्राेशित परिजनाें और ग्रामीणाें ने शनिवार सुबह हमलावरों को पकड़कर शराब दुकान में आग लगा दी और मंडला रोड पर चक्काजाम कर दिया।  मंडला रोड पर स्थित तहसील मुख्यालय केवलारी में जनाक्रोश और तनाव की स्थिति निर्मित है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझा रहे हैं, लेकिन वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर अड़े हैं।
 
दरअसल घटना केवलारी मुख्यालय में ग्राम परासपानी गांव में शुक्रवार रात की है। परिजनाें ने बताया कि अमन बघेल (20) और भूपेश बघेल (25) केवलारी आए थे। इसी दौरान गांव के ठाकुर परिवार ने दोनों को खेरमाई मंदिर के पास खिरका मोहल्ले में बुलाया। यहां दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। परिजनों ने कमल ठाकुर नाम के व्यक्ति पर हत्या किए जाने के आरोप लगाये है। घायल युवकों को पहले केवलारी अस्पताल ले जाया गया। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय सिवनी रेफर कर दिया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों का पोस्टमॉर्टम शनिवार को सिवनी में किया जाएगा। इस घटना को लेकर केवलारी मुख्यालय में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम किया गया। आक्रोशित लोगों ने बस स्टेंड स्थित शराब दुकान को आग के हवाले कर दिया है। वही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक एस. के. मेहता ने बताया कि अभी केवलारी की स्थिति नियंत्रण में है तथा आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई, जिसके लिए प्रयास किये जा रहे है। प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
 
 
 
MadhyaBharat 17 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.