Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं और बिजली गिरने के साथ अंधड़ चलने की भी आशंका
raipur,  possibility of thunderstorms , Chhattisgarh

रायपुर । छत्तीसगढ़ में शनिवार दाेपहर बाद से रुक रुककर हाे रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लोगों को आज उमस और गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने की संभावना जताई है। अगले 5 दिनों तक मध्यम से तीव्र मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं और हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना जताई है।


पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं आज रविवार काे राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।


मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने जानकारी दी कि दक्षिण-पूर्व मानसून अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप के शेष हिस्से, अंडमान सागर और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों में सक्रिय हो सकता है। इसके अलावा, एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तर बांग्लादेश तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊँचाई तक विस्तारित है। इसी मौसमी बदलाव के कारण प्रदेश में बारिश और अंधड़ की गतिविधियां बनी हुई है।

प्रदेश में आज एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं और बिजली गिरने के साथ अंधड़ चलने की भी आशंका है। हालांकि, अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने आठ जिलों में बारिश, गरज-चमक और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 3 घंटों में बालोद, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कांकेर, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, रायपुर, राजनांदगांव में अलग-अलग स्थानों पर सतही हवा और बारिश के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

 

 

MadhyaBharat 18 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.