Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने से नाराज एनएसयूआई ने किया पुतला दहन
balrampur,   FIR filed , NSUI burnt

बलरामपुर । हाल ही में बिहार में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दलित छात्रों से मिलने पर रोकने तथा बाद में एफआईआर दर्ज कर देने से नाराज एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव एवं रामानुजगंज नगर पालिका परिषद के पार्षद प्रतीक सिंह के नेतृत्व में एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीते शाम लरंगसाय चौक पर प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में पुतला दहन किया।

इस दौरान प्रतीक सिंह ने कहा कि, राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से मोदी एवं नीतीश सरकार बिहार में डर गई है। गांधी छात्रावास और छात्रों की स्थिति की जानकारी लेने पहुंचे तो उन्हें पुलिस बल के द्वारा रोका गया। जिससे स्पष्ट है कि एनडीए सरकार घबराई हुई है।

पुतला दहन के दौरान युवा कांग्रेस के राजेन्द्र श्रीवास, निरज गुप्ता, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राहुल बर्मन, शिव शंकर, शमशेर अंसारी, बजरंग गुप्ता सहित एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

MadhyaBharat 18 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.