Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनाें तक आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी
raipur, Yellow alert issued , next three days

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए प्रदेश के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर बस्तर, अंबिकापुर सहित कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है। हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटे हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से पिछले कुछ दिनों से प्रदेश का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक कम है। रविवार को 38.6 डिग्री के साथ दुर्ग सबसे गर्म रहा।


मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक टर्फ की एक्टिविटी के कारण प्रदेश में बादल, बारिश और आंधी की स्थिति बन रही है। मौसम वैज्ञानिकाें के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान कहीं-कहीं पर तेज बारिश होगी। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ जगहों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवा भी चल सकती है। इसका असर रायपुर में भी दिखेगा।


रायपुर में रविवार सुबह तेज बारिश के कारण पूरे दिन मौसम ठण्डा रहा। दिन का तापमान 37 डिग्री रहा जो सामान्य से करीब पांच डिग्री तक नीचे चला गया। शाम को भी मौसम ठंडा रहा। इससे गर्मी से थोड़ी राहत रही। वहीं दुर्ग जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से करीब चार डिग्री कम था। 

MadhyaBharat 19 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.