Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पच्‍चीस ट्राफिक वार्डन शहर की सड़कों पर किए जाएंगे तैनात
raipur,Twenty-five traffic ,city roads

रायपुर । राजधानी रायपुर में शहरवास‍ियों को चौक-चौराहों पर लगने वाले जाम से बचाने 25 ट्राफिक वार्डन की नियुक्ति की गई है। आज सोमवार को ट्राफिक वार्डन एक नई पहल कार्यक्रम का आयोज‍न किया गया। 

 
रायपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि, भारत देश में गुजरात में सबसे पहले ट्राफिक वार्डन को पुलिस का हिस्सा बनाकर पुलिस के कार्यों में शामिल किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य में जिला रायपुर में यह शुरूआत की जा रही है। कार्यों के रिपोर्ट के आधार पर अन्य जिलों में भी आवश्यकतानुसार ट्राफिक वार्डन योजना को शुरू किये जाने की पहल की जा सकती है।
 
अमरेश मिश्रा ने नियुक्त ट्राफिक वार्डनों से कहा क‍ि, "आपको पुलिस विभाग के बल की तरह अधिकार प्राप्त नहीं होगा, आपका उत्तरदायित्व होगा कि आपको जिस जगह पर यातायात व्यवस्था बनाने के लिए कार्य पर लगाया जाता है उस जगह को सुगम बनाएं। व्यवस्था बनाने के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई हो, कोई सुधार की आवश्यकता हो, कोई बात नहीं सुनता हो, कोई सुझाव हो या कोई ऐसी गतिविधि जो कानूनन अपराध हो यह दिखाई देता है तो उसकी सूचना भी थाना प्रभारी या प्रशासनिक अधिकारियों को दें, जिससे वह कार्य कराया जा सके। जिला रायपुर में ट्राफिक वार्डन का नई पहल है आपको रोल मॉडल बनना है। आपकी सेवा से विभाग को अच्छी पहचान मिले ताकि आपके अच्छे भविष्य के लिए सरकार से बात किया जा सके।"
 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, रायपुर शहर में लगातार वाहनों के बढ़ने से सभी चौक- चौराहों में यातायात का दबाव बढ़ रहा है। बाजार क्षेत्रों में सड़क किनारें वाहनों की पार्किंग से अव्यवस्था उत्पन्न हो रही है। नगर निगम के टीम प्रहरी पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सड़कों को आवागमन के लिए उपलब्ध कराने अतिक्रमण पर कार्यवाही प्रभावी तरीके से कर रही है। यातायात बल में कमी होने से सभी जंक्शन स्थानों पर ड्यूटी नही लग पा रही है, जिसकी पूर्ति होती पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज के निर्देशन में जिला प्रशासन, नगर निगम, जिला पंचायत एवं रायपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से 25 ट्राफिक वार्डन नियुक्ति किया गया है। नियुक्त हुए ट्राफिक वार्डनों को कलेक्टर दर पर देय निर्धारित मानदेय प्रदाय किया जाएगा। सभी को चौक चौराहों पर यातायात व्यवस्था संभालने संबंधी प्रशिक्षण उपरांत फिल्ड पर जाम लगने वाले स्थानों पर कार्य पर लगाया जाएगा।

कलेक्टर गौरव सिंह एवं नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने नियुक्तट्राफिक वार्डनों से कहा क‍ि, "आपकी नियुक्ति अस्थायी रूप से की जा रही है। 1 माह उपरांत आपके कार्यों के परफार्मेंस की समीक्षा की जाएगी। जिस तरह अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में टीम प्रहरी के कार्यों की प्रशंसा जनता करती है इसी तरह भी आपकी उपस्थिति एवं कार्यों से व्यवस्था में बदलाव दिखे, जाम से लोगों को निजात मिले और जनता आपके कार्यों की प्रशंसा करे ऐसा उद्देश्य लेकर आपको कार्य करना है। कार्य के दौरान लोगों के साथ अपना विनम्र व्यवहार रखना है, किसी से वाद-विवाद की स्थिति निर्मित न करते हुए ईमानदारी से आपको कार्य करना है, आपके कार्यों से जिला प्रशासन की छबि जुड़ी हुई है। शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने की दिशा में प्रशासन चिंतित है। जो संसाधन की आवश्यकता होगी वह भी उपलब्ध कराया जाएगा।"

आज सोमवार को आयोज‍ित ट्राफिक वार्डन एक नई पहल कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमेरश मिश्रा, रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्‍वदीप, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वरंजन, यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह, सतीश ठाकुर, नगर निगम के टीम प्रहरी के पुरूष एवं महिला स्टाफ, यातायात के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा 25 नये ट्राफिक वार्डन सहित अन्‍य लोग उपस्थित थे।

 

MadhyaBharat 19 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.