Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
किरन रिजिजू ने किया ममता को फोन
kolkata, Kiren Rijiju ,called Mamta
कोलकाता । आतंकवाद के विरुद्ध भारत द्वारा वैश्विक मंच पर शुरू की गई मुहिम में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को शामिल किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से भेजे जा रहे संसदीय प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य 'ऑपरेशन सिन्दूर' की सफलता को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रचारित करना और पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को दिए जा रहे समर्थन की पोल खोलना है।
 
तृणमूल कांग्रेस की ओर से मंंगलवार को आधिकारिक रूप से 'एक्स' हैंडल पर जानकारी साझा की गई कि पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने स्वयं अभिषेक बनर्जी का नाम इस प्रतिनिधिमंडल के लिए प्रस्तावित किया है। तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि मंगलवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ममता बनर्जी को फोन कर तृणमूल के प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चा की। दरअसल, पहले चरण में तृणमूल से केवल बहरमपुर के सांसद यूसुफ पठान को प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया था, जिससे ममता बनर्जी असंतुष्ट थीं। उनका सवाल था कि तृणमूल जैसे प्रमुख दल की ओर से प्रतिनिधित्व किसे करना है, इस पर केंद्र सरकार ने कोई विचार-विमर्श क्यों नहीं किया?
 
बातचीत के बाद ममता बनर्जी ने केंद्रीय मंत्री को सूचित किया कि तृणमूल की ओर से देश, राज्य और अंतरराष्ट्रीय मामलों की बेहतर समझ रखने वाले युवा नेता अभिषेक बनर्जी इस अभियान का प्रतिनिधित्व करेंगे।
 
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यूसुफ पठान की तुलना में अभिषेक बनर्जी का अनुभव और राजनीतिक समझ अधिक व्यापक है। वह न केवल पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी हैं बल्कि विदेश नीति और रणनीतिक मामलों की भी गहरी जानकारी रखते हैं। इसलिए उन्हें टीम में शामिल करना एक रणनीतिक निर्णय माना जा रहा है।
 
केंद्र सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक स्तर पर समर्थन जुटाने के लिए 7 अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल टीमों का गठन किया है, जिनमें विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। यह कदम 'ऑपरेशन सिन्दूर' की पृष्ठभूमि में उठाया गया है, जिसने हाल ही में सीमा पार आतंकी ठिकानों पर सफलता प्राप्त की है।
 
भारत की यह कूटनीतिक पहल वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान के आतंकवाद समर्थक चेहरे को बेनकाब करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
MadhyaBharat 20 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.