Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
युवक पर हमला करने के बाद भाजपा नेता के घर में घुसा तेंदुआ
mauganj, Leopard entered, BJP leader

मऊगंज । मऊगंज के गढ़ी थाना क्षेत्र के बंधवा गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव में युवक पर हमला करने के बाद भाजपा नेता के घर में घुस गया। परिजन घर से बाहर निकल आए और दरवाजा बाहर से लगाकर तेंदुए को अंदर बंद कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद मुकुंदपुर से आई वन विभाग की विशेष रेस्क्यू टीम ने करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए काे रेस्क्यू किया। इस दाैरान रेंजर नयन तिवारी भी मौके पर मौजूद रहे।

 


जानकारी अनुसार मामला मंगलवार सुबह करीब 7 बजे का है। आंबी गांव के दो युवक शौच के लिए खेतों में गए थे। इसी दौरान तेंदुआ उन पर झपट पड़ा। स्थानीय ग्रामीण मनीष कुमार सेन ने बताया कि तेंदुए ने शुभम साकेत (18) पर हमला किया। उसकी गर्दन और कूल्हे पर घाव हैं। युवकों ने शोर मचाया तो तेंदुआ पूर्व पार्षद सीएम सिंह पटेल के घर में घुस गया। सीताराम ने कहा कि गांव में तेंदुआ पहली बार आया है। तेंदुए की सूचना मिलते ही नई गढ़ी थाना पुलिस गांव पहुंची और वन विभाग को जानकारी दी। मुकुंदपुर सफारी से आई विशेष टीम अपने साथ पिंजरा भी लाई थी।


रेस्क्यू टीम मकान की छत पर चढ़ी और तेंदुए की पोजिशन चेक की। इसके बाद टीम ने तेंदुए को बेहोश करने के लिए डार्ट गन का इस्तेमाल किया। ट्रेंकुलाइज करने के बाद रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को पकड़ लिया। रेस्क्यू टीम ने बेहोश तेंदुए को पिंजरे में बंद कर दिया और मुकुंदपुर सफारी ले गई है। पुलिस ने ग्रामीणों को सावधानी बरतने को कहा है।

 
 
 

 

MadhyaBharat 20 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.