Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
मप्र कैबिनेट का बड़ा फैसला सड़क हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेंगे 25 हजार रुपये
bhopal, MP cabinet
इंदौर । मध्य प्रदेश में सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। यह काम राहवीर योजना के तहत किया जाएगा। संबंधित व्यक्ति को रुककर तत्काल एम्बुलेंस को कॉल करना होगा। उसे अस्पताल पहुंचाने में मदद करनी होगी। यह निर्णय मंगलवार को इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि परिषद की बैठक में लिया गया।
 
बैठक के बाद नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मई को भोपाल आएंगे। दो लाख महिलाओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। महिला कामगारों के लिए केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से सभी औद्योगिक क्षेत्रों में बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर इंदौर मेट्रो के साथ-साथ दतिया और सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे।


मंत्रि परिषद की बैठक में नहीं पहुंचे विजय शाह
दरअसल लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर मंगलवार को इंदौर में इतिहास लिखा गया। शहर के जिस हृदय स्थल राजवाड़ा से देवी अहिल्याबाई ने जनविकास व सुशासन की नींव रखी थी, उसी आंगन में पहली बार मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में राजवाड़ा के गणेश हॉल में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। इससे पहले कैबिनेट की बैठक में भाग लेने के लिए मंत्री पहुंचे तो खास अंदाज में स्वागत हुआ। हालांकि कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान के बाद जांच का सामना कर रहे मंत्री विजय शाह नहीं पहुंचे।
 
डॉ. मोहन यादव ने बैठक के दौरान हॉल में देवी अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति को आगे रखा। मूर्ति के दांयी तरफ मुख्यमंत्री बैठे। बैठक से पहले देवी अहिल्याबाई होलकर का स्मरण कर पुष्पांजलि दी गई। मंत्रियों के ओएसडी और अधिकारियों को जांच के बाद एंट्री दी गई। राजवाड़ा के आंगन में रंग-बिरंगी पताकाएं और फूलों के वंदनवार सजाए गए। इस मौके को खास बनाने के लिए कारपेट व कालीन भी बिछाया गया है। साथ ही होलकर महाराज के दरबार की तर्ज पर मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मालवी पगड़ी पहन कुर्सियों पर नहीं, गादी व तख्त पर बैठकर प्रदेश के विकास व जनहित मुद्दों पर निर्णय लिए।
 
बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया को फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण मां अहिल्या को समर्पित हैं। प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को भोपाल में दो लाख महिलाओं को संबोधित करेंगे। सभी औद्योगिक क्षेत्रों में महिला कामगारों के लिए आवास बनाएंगे। भोपाल से इंदौर मेट्रो का शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। दतिया और सतना के एयरपोर्ट लोकार्पण भी पीएम मोदी करेंगे। विजयवर्गीय ने आगे बताया कि इंदौर में अहिल्याबाई पर एकल कविता पाठ सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। राहवीर योजना में जो राहगीर घायल को अस्पताल या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएगा, उसे 25 हज़ार रुपये दिए जाएंगे। व्यक्ति को 108 एंबुलेंस को सूचना देना होगी।


मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता कार्यक्रम फिर शुरू होगा
विजयवर्गीय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन शुरू किया है। मिशन 2.0 में कई ऐसे प्रावधान हैं जो नंबर वन में नहीं थे। अब हम मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता कार्यक्रम फिर शुरू कर रहे हैं। इसके लिए 277 करोड़ का प्रावधान किया है। विजयवर्गीय ने कहा कि यह राशि कम लग रही है। इसे आगे बढ़ाई जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन में नई मशीन या कचरा गाड़ी खरीदने के लिए प्रावधान नहीं है।
 
उन्होंने बताया कि आज की बैठक में इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर मेट्रोपॉलिटन विकास प्राधिकरण बनाने का फैसला किया गया। इसमें कुछ हिस्सा देवास और धार का भी मिलाया जाएगा। इसके नियमों को मंजूरी दी गई। इसे इस तरह तैयार किया गया है कि नगर निगमों के काम प्रभावित न हों। सीएम इसके चेयरमैन होंगे। यहां आने वाले दिनों में पीने के पानी की जरूरत कितनी होगी? खेती के लिए कितने पानी की जरूरत होगी? कितने वाहनों के आवागमन की व्यवस्था करनी होगी? ये सब काम इसमें किए जाएंगे।

नरसिंहपुर में 26 से 28 मई तक किसान समागम
मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि नरसिंहपुर में 26 से 28 मई तक किसान समागम होगा। इसमें कृषि आधारित उद्योगों पर चर्चा होगी और आर्गेनिक व प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस बार एमएसपी 2400-2500 रुपये तय थी। सरकार ने 2600 रुपये प्रति क्विंटल में गेहूं खरीदा। पिछली बार से 30 लाख मीट्रिक टन ज्यादा खरीदी की है। किसानों को 20 हजार करोड़ रुपयों का भुगतान किया गया।

 

MadhyaBharat 20 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.