Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मणिपुर में सात उग्रवादी गिरफ्तार भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार जब्त
imphal, Seven militants arrested, weapons seized

इंफाल । मणिपुर में सुरक्षा बलों का अवैध हथियारों और उग्रवादियों के खिलाफ अभियान जारी है। पश्चिम इंफाल और काकचिंग जिले के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर पुलिस ने भारी मात्रा में अत्याधुनिक अवैध हथियार जब्त किया है। साथ ही सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। 

राज्य पुलिस मुख्यालय के अनुसार पश्चिम इंफाल जिले के कंचीपुर में अभियान चलाकर पुलिस ने दो पीएलए उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हुवाम चित्तरंजन सिंह उर्फ थौबा और एल जॉय चंद्र मेतेई उर्फ आबुंग के रूप में पहचान की गयी है। धन उगाही से संबंधित गिरफ्तार दोनों उग्रवादियों से 5 राउंड गोलियों के साथ 3 मैगज़ीन, एक 9 एमएम कार्बाइन मशीन गन, एके राइफल की 24 सक्रिय गोलियां, एक पॉइंट 303 एलएमजी मैगज़ीन सहित विभिन्न घातक हथियारों के भारी मात्रा में गोलियां, 5 मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन और नकद धन बरामद किए गए हैं।

इस तरह एक अन्य अभियान में पश्चिम इंफाल जिले के काइरांग सिंगार से 2 केसीपी, काकचिंग जिले के तेजपुर से 2 केवाईकेएल और काइरेंगई बाजार से प्रतिबंधित संगठन प्रिपाक के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान थोंजाम दिया सिंह, सिंगाबाम सिंह, नंगथामबाम रवींद्र सिंह के रूप में की गयी है। उनके कब्जे से एक 7.62 मेई स्नाइपर राइफल, 2 मैगज़ीन के साथ एक 9 एमएम की पिस्तौल, एक बाइक के साथ काफी मात्रा में गोली बरामद की गई है। अन्य दो उग्रवादियों की पहचान खुमुकचाम अमुथै मेतेई और मायांगलमबाम प्रेमचंद मेतेई के रूप में की गयी है। उनसे कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। 

MadhyaBharat 22 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.