Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
अबूझमाड़ के बाेटेर मुठभेड़ में बलि‍दानी डीआरजी के दाे जवानाें काे दी गई अंतिम विदाई
narayanpur, Two DRG soldiers,final farewell
नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र अंतर्गत अबूझमाड़ के बाेटेर इलाके में बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में बल‍िदान दाेनों जवानों का पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह नारायणपुर ज‍िला मुख्‍यालय लाया गया, जहां उन्हें पूरे सम्मान के साथ अंत‍िम व‍िदाई दी गई।
 
उल्‍लेखनीय है क‍ि बुधवार को सुरक्षाबलों ने अबूझमाड़ के बाेटेर इलाके में 27 नक्सलियों को मार गिराया था। सभी 27 शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में 1.5 करोड़ का इनामी बसव राजू भी शामिल है। बुधवार शाम लगभग 7 बजे डीआरजी बीजापुर का जवान रमेश हेमला आईईडी की चपेट में आकर मौके पर बलि‍दान हो गया l इससे पूर्व कल प्रात: नक्सली हमले का बहादुरी से सामना करते हुए नारायणपुर जिले के औरछा थाना क्षेत्र के ग्राम भटबेडा निवासी, डीआरजी का जवान खोटलूराम कोर्राम बलि‍दान हो गए। दोनों बलि‍दानी डीआरजी के जवानाें का पार्थिव शरीर नारायणपुर जिला मुख्यालय लाया गया। इसके बाद गुरूवार काे पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पूरे सम्मान के 
साथ बलिदानी जवानों को अंतिम विदाई दी।
MadhyaBharat 22 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.