Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बलरामपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय में लगी आग
balrampur, Fire broke out,Collectorate office

बलरामपुर । बलरामपुर संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज गुरूवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कलेक्ट्रेट में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज गुरुवार सुबह करीब 6 बजे कलेक्ट्रेट के बाहर बिजली सप्लाई रूम में अचानक आग लग गई। आग की लपटे और फैलते हुए धुएं को आसपास के लोगों ने देखा। जिसके बाद अधिकारियों को जानकारी दी गई। अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची और फिर किसी तरह से आग पर काबू पाया गया।

 

कोतवाली थाना प्रभारी भापेंद्र साहू ने बताया कि, आग कलेक्ट्रेट के बिजली सप्लाई रूम में लगी थी। आग लगने का कारण फिलहाल शॉर्ट सर्किट लग रहा है। 15 से 20 मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया गया था। इसमें किसी की जनहानि नहीं हुई है।

MadhyaBharat 22 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.