Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
शिवपुरी-ग्वालियर-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब प्रतिदिन चलेगी
bhopal, Shivpuri-Gwalior-Bhopal , run daily

ग्वालियर/ गुना/भोपाल । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों एवं अनुशंसा के फलस्वरूप भारतीय रेलवे ने अहम निर्णय लेते हुए शिवपुरी-ग्वालियर-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस को अब सप्ताह के सातों दिन संचालित करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अब तक सप्ताह में केवल पांच दिन चलाई जा रही थी। इस निर्णय की आधिकारिक घोषणा रेलवे बोर्ड द्वारा गुरुवार काे अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह नई व्यवस्था 26 मई 2025 से प्रभावी होगी।

कुछ समय पहले गुना के रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य अनुराग शर्मा द्वारा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक पत्र भेजा गया था, जिसमें गुना क्षेत्र की रेल आवश्यकताओं को रेखांकित किया गया था। विशेष रूप से ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस (12197/12198) को भी प्रतिदिन चलाने की मांग उस पत्र में प्रमुखता से उठाई गई थी। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने अनुराग शर्मा के पत्र को गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्री को तत्काल पत्र लिखा और संबंधित रेल सेवाओं की बहाली व विस्तार के लिए आग्रह किया था। जिस पर रेल मंत्रालय ने त्वरित निर्णय लेते हुए ग्वालियर-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस को सप्ताह में सातों दिन चलाने की आधिकारिक स्वीकृति प्रदान की है। रेलवे बोर्ड ने इस निर्णय पर केंद्रीय मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। इस फैसले से ग्वालियर- चंबल शत के निवासियों को सीधे भोपाल के लिए बेहतर कनेक्टिविटी, अधिक यात्रा विकल्प और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

MadhyaBharat 22 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.