Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
यात्री बस ने बाइक सवारों को रौंदा तीन की मौत
shujalpur, Passenger bus  , three died

शुजालपुर । मध्य प्रदेश के शाजापुर में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हाे गया। यहां अंधी गति से आ रही यात्री बस ने बाइक सवार युवकाें काे राैंद दिया। हादसे में बाइक सवार तीन युवकाें की माैत हाे गई। घटना के बाद बस चालक माैके से फरार हो गया। हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन बदहवास हो गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी अनुसार हादसा शुजालपुर-आष्टा मार्ग पर शुक्रवार सुबह 8.45 बजे हुआ। बालाजी ट्रेवल्स की बस सारंगपुर से भोपाल की ओर जा रही थी। इस दाैरान जेठड़ा जोड़ के आगे सामने से आ रही बाइक को बस ने रौंद दिया। हादसे में आयुष मालवीय (17 साल), रवि मालवीय (19 साल) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने तीसरे घायल युवक राज मालवीय को गंभीर हालत में डायल 100 की टीम ने शुजालपुर मंडी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तीनाें लसुड़िया घाघ के रहने वाले थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर सिविल अस्पताल से रवाना हो गए हैं। तीनों दोस्तों का अंतिम संस्कार एक साथ होगा।


कैटरिंग का काम करते थे युवक

बताया जा रहा है कि 17 साल का आयुष इस साल 10वीं क्लास में पहुंचा था। बचपन में ही उसकी मां कहीं चली गई थी। आयुष को दादा-दादी ने पाला। आयुष बाइक से रोज शादी समारोह में केटरिंग पर काम करने जाता था। दूसरा युवक राजकुमार अपने पिता चेतन और परिवार के साथ गांव पर ही रहता था। उसने इस साल 10वीं पास की थी। पिता मजदूरी करते हैं। इकलौता बेटा था, एक बहन है। जबकि तीसरा युवक रवि मालवीय ने भी इस साल 10वीं पास की थी। वह पोचानेर के सीएम राइज स्कूल में पढ़ता था। पिता मजदूर हैं। रवि का एक छोटा भाई है।


मंडी थाना प्रभारी शिवकुमार यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था और सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे मौत हुई। शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। फरार चालक की तलाश जारी है।

MadhyaBharat 23 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.