Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
नारायणपुर में डीआरजी जवानों की गई आरती रंग-गुलाल लगाया
narayanpur, Aarti of DRG soldiers ,color was applied

नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के सबसे दुर्गम एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर के अबूझमाड़ के गोटेर से डीआरजी के वीर जवानों का देररात बरसात के बीच नारायणपुर जिला मुख्यालय में लोगों ने भव्य स्वागत किया। जवानों की आरती उतारी गई। रंग-गुलाल लगाने के पुष्पवर्षा की गई। ऐसा लगा मानो शहर में दिवाली से पहले ही रोशनी और उत्साह का पर्व आ गया हो। इस स्वागत काे देखकर जवान भी देर रात बरसते पानी में जमकर नाचे।

 

उल्लेखनीय है कि जवानों ने 12 करोड़ रुपये से अधिक के इनामी 27 खूंखार नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर कर एक ऐतिहासिक सफलता अर्जित की। अबूझमाड़ जैसे इलाकों में इस तरह की बड़ी कार्रवाई इस बात का संकेत है कि नक्सलवाद की जड़ें अब उखड़ने लगी हैं। जवानों के हौसले बुलंद हैं और जनता का समर्थन उनके साथ है।

 

एक समय था जब बस्तर में बड़े हमले के बाद नक्सली शवों पर नाचकर उत्सव मनाते थे। नक्सलियाें ने झीरम में कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा को मारकर भी ऐसा किया था। अब बस्तर में परिस्थिति बदल चुकी है। लगातार नक्सलियों को मारा जा रहा है और जवान अब नाचकर अपनी जीत का उत्सव मना रहे हैं।  ऐसा ही दृश्य गुरुवार देर रात नारायणपुर में दिखाई दिया, जब नक्सलियाें के शीर्ष लीडर बसव राजू को मार गिराने के बाद अभियान से वापस लौटे डीआरजी जवानों का स्वागत किया।  डीआरजी जवानों ने सफलता का उत्सव सारी रात नाच–गाकर मनाया। तेज बारिश भी इस उत्सव में बाधा नहीं डाल पाई। जवान बीच सड़क में उतर कर भारत माता के जयकारे लगाए।

 
MadhyaBharat 23 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.