Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान पर ममता बनर्जी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की
kolkata, Mamata Banerjee , against terrorism
कोलकाता । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की वैश्विक कूटनीतिक मुहिम का स्वागत करते हुए केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह दुनिया भर में पाकिस्तान के आतंकवाद की पोल खोलने के लिए गए विभिन्न दलों के प्रतिनिधिमंडल की वापसी के बाद संसद का विशेष सत्र बुलाए। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए जरूरी है ताकि देश की जनता को हालिया संघर्ष और उससे जुड़े घटनाक्रमों की पूरी जानकारी दी जा सके।
 
ममता बनर्जी ने एक ट्वीट में लिखा, "मैं खुश हूं कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की वैश्विक मुहिम के तहत सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों का दौरा कर रहा है। मैंने हमेशा कहा है कि राष्ट्रीय हित और संप्रभुता की रक्षा से जुड़ी हर पहल पर तृणमूल कांग्रेस केंद्र के साथ खड़ी है। मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करती हूं कि प्रतिनिधिमंडल के लौटने के बाद संसद का विशेष सत्र बुलाए, क्योंकि जनता को सबसे पहले सच्चाई जानने का अधिकार है।"
 
गौरतलब है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को लेकर दुनिया के सामने ठोस सबूत पेश करने की रणनीति अपनाई है। इसी के तहत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को कई प्रमुख देशों में भेजा गया है, जहां वे भारत के रुख को स्पष्ट कर रहे हैं और पाकिस्तान की आतंकी साजिशों को बेनकाब कर रहे हैं।
 
यह अभियान भारत की विदेश नीति में निर्णायक कदम के तौर पर देखा जा रहा है, जहां राजनीतिक दलों के मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुट होकर राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी जा रही है।

 

MadhyaBharat 23 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.