Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गढ़चिरौली पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए
mumbai, Four Maoists killed , Gadchiroli police

मुंबई । गढ़चिरौली जिले के नेलगुंडा इलाके में इंद्रावती नदी के तट के पास शुक्रवार को सी-60 कमांडो पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए। पुलिस टीम ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और माओवादी साहित्य बरामद किया है। अभी तक मारे गए माओवादियों की पहचान नहीं की जा सकी है।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि नेलगुंडा इलाके में इंद्रावती नदी के तट के पास गुरुवार को माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसी वजह से एक दर्जन सी-60 पार्टियों (300 कमांडो) और सीआरपीएफ की एक टीम ने गुरुवार को ही भारी बारिश के बीच कवांडे और नेलगुंडा इलाकों से इंद्रावती नदी के तट तलाश मुहिम शुरू की थी। इसके तहत ही शुक्रवार की सुबह जब घेराबंदी की जा रही थी, तभी माओवादियों ने सी-60 कमांडो पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके कारण सुरक्षा बलों ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई की।

 

मौके पर करीब दो घंटे तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही और बाद में सुरक्षा बलों की तलाशी में चार माओवादियों के शव बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने मौके से एक स्वचालित सेल्फ-लोडिंग राइफल, दो .303 राइफल, एक भारमार बंदूक, वॉकी-टॉकी, कैंपिंग सामग्री और नक्सली साहित्य समेत अन्य सामान बरामद किया है। महाराष्ट्र में यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ से सटे इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा उनके शीर्ष नेता बसवराजू समेत 27 नक्सलियों को मार गिराने के दो दिन बाद हुई है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

MadhyaBharat 23 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.