Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान शुभमन गिल बने कप्तान
mumbai, Indian Test team  , Shubman Gill
मुम्बई । इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए शनिवार को 18 सदस्यीय भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया है। कप्तान और उप-कप्तान के तौर पर दोनों युवा खिलाड़ियों पर टीम की बड़ी जिम्मेदारी होगी। 

 

टीम में करुण नायर की वापसी हुई है तो साई सुदर्शन को आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने का इनाम मिला है। इसके साथ ही तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी पहली बार शामिल किया गया है। वहीं शार्दुल ठाकुर भी टीम में वापसी कर रहे हैं, जो टीम की गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूत करेंगे।

 

मोहम्मद शमी अनफिट

 

हालांकि इस घोषणा में एक बड़ा झटका भी आया है, जब चयनकर्ताओं ने मोहम्मद शमी को मेडिकल टीम की रिपोर्ट के आधार पर फिट नहीं मानते हुए टीम से बाहर कर दिया। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने प्रेस कांफ्रेंस पुष्टि की कि चयन समिति शमी को टीम में शामिल करना चाहती थी, लेकिन मेडिकल विभाग की सलाह के बाद उन्होंने ऐसा नहीं किया। 

 

पूरे पांच मैच नहीं खेलेंगे बुमराह 
इस बीच, मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बारे में भी अहम जानकारी मिली है। अजित अगरकर ने कहा कि उन्हें लगता है कि बुमराह पूरे पांच टेस्ट मैच नहीं पाएंगे। उनका खेलना चार या तीन मैचों तक सीमित रह सकता है, जो पूरी तरह से उनकी फिटनेस और प्रबंधन टीम की देखरेख पर निर्भर करेगा।
 
कोहली के संन्यास पर बोले अगरकर
स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के सवाल पर अजित अगरकर ने बताया कि अप्रैल महीने में कोहली ने उनसे संपर्क किया और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की इच्छा जताई। चयन समिति ने उनकी इस इच्छा का पूरा सम्मान किया और कोहली को अपनी मर्जी से निर्णय लेने की आज़ादी दी।

 

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम
 
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर और उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।

 

टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से

 

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून को होगी। इसके बाद 2 जुलाई से दूसरा टेस्ट बर्मिंघम में खेला जाएगा। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड 10 जुलाई से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा। ओल्ड ट्रैफर्ड और केनिंग्टन ओवल में क्रमशः सीरीज का चौथा और पांचवां टेस्ट मैच खेला जाएगा।

 

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

 

पहला टेस्ट: 20-24 जून - हेडिंग्ले, लीड्स

 

दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई - एजबेस्टन, बर्मिंघम

 

तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई - लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन

 

चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई - ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

 

पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई-4 अगस्त - केनिंग्टन ओवल, लंदन
MadhyaBharat 24 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.