Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी
kolkata, Mamta Banerjee, Niti Aayog meeting
कोलकाता । सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज (शनिवार) नई दिल्ली में नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी।
मुख्यमंत्री ममता द्वारा इस बार बैठक से दूरी बनाए जाने के पीछे स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, लेकिन एक अधिकारी का कहना है कि पिछली नीति आयोग की बैठक का अनुभव उनके लिए सुखद नहीं था। उस बैठक में ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि उन्हें बोलने का पूरा अवसर नहीं दिया गया और उनके भाषण के दौरान माइक बंद कर दिया गया। इस घटना के विरोध में उन्होंने बैठक कक्ष छोड़ दिया था। हालांकि, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उस आरोप को खारिज करते हुए कहा था कि उन्हें निर्धारित समय तक बोलने का अवसर दिया गया था।  
 
इस वर्ष बैठक की थीम 'विकसित भारत के लिए विकसित राज्य@2047' है। इसमें राज्यों पर मुख्य ध्यान दिया जाएगा और इस प्रकार भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाया जाएगा। गवर्निंग काउंसिल की बैठक में विकसित भारत@2047 के लिए विकसित राज्य के दृष्टिकोण पर चर्चा की जाएगी।

 

MadhyaBharat 24 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.