Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पांच जुआड़ी गिरफ्तार 10 हजार से अधिक नगदी बरामद
raipur, Five gamblers arrested,   cash recovered

जांजगीर-चाम्पा । जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार काे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच जुआड़ियाें को गिरफ्तार किया है। आरोपिताें के कब्जे से 10 हजार से अधिक नगदी और तास के पत्ते बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिले में जुआ/सट्टा खेलाने एवं खेलने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नवागढ़ थाना पुलिस ने ग्राम मुड़पार में रेड कार्रवाई कर पांच जुआड़ियाें को जुआ खेलते पकड़ा। आरोपिताें के कब्जे से 10420 रुपये नगद और 52 पत्ती तास बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपिताें में संजय कुमार, उमेश कुमार साहू, राजा धीवर, हेमलाल और मनोज कुमार केंवट शामिल हैं। पुलिस ने आरोपिताें के विरुद्ध छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में डीएसपी जितेन्द्र खूंटे के नेतृत्व में थाना प्रभारी नवागढ़ और अन्य पुलिस कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

 

 

MadhyaBharat 24 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.