Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पत्नी अनुष्का संग अयोध्या पहुंचे विराट कोहली
ayodhya, Virat Kohli, wife Anushka
अयोध्या । भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली रविवार को पत्नी अनुष्का शर्मा संग अयोध्या पहुंचे। उन्होंने यहां राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला के दर्शन किए और फिर हनुमानगढ़ी में भगवान हनुमान के दर पर माथा टेका। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। विराट इससे पहले पत्नी संग वृंदावन भी पहुंचे थे और वहां संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाकर उनसे आशीर्वाद लिया था।

 

हनुमानगढ़ी में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने दर्शन-पूजन कराया। मंदिर के पुजारी ने उन्हें फूल माला पहनाया और टीका लगाया। विराट-अनुष्का के पूजा-अर्चना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दर्शन के दौरान स्टार कपल ने मीडिया से दूरी बनाई रखी।

 

इसके अलावा कपल ने हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञान दास के उत्तराधिकारी व संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दत्त से भी मुलाकात की।

 

आईपीएल में व्यस्त कोहली

 

फिलहाल विराट कोहली इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में व्यस्त हैं। उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। टीम को अपना आखिरी लीग मैच लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मंगलवार यानी 27 मई को खेलना है। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में है।
कोहली का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन

आईपीएल के मौजूदा सीजन में विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। उन्‍होंने आईपीएल 2025 में 12 मैचों में 7 अर्धशतकों की मदद से 548 रन बनाए हैं। उनका औसत 60.89 का रहा है। वह अपनी टीम को पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीताने की कोशिश करेंगे।

 

इसी महीने टेस्ट को कहा अलविदा

 

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इसी महीने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने संन्यास की घोषणा की थी। विराट टी20 से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। वह केवल वनडे फार्मेट ही खेलते नजर आएंगे।

 

विराट कोहली ने कुल 123 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए। टेस्ट में विराट के नाम 30 शतक और 31 अर्धशतक हैं।

 

MadhyaBharat 25 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.