Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
दुष्कर्म के आरोपी मोहसिन के दोनों भाई और मामा भी छात्राओं-युवतियों को सिखाते थे निशानेबाजी
indore,   maternal uncle, rape accused Mohsin
इंदौर । इंदौर में ड्रीम ओलिंपिक शूटिंग एकेडमी में छात्राओं और युवतियों से दुष्कर्म और अश्लील हरकत करने के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपित एकेडमी के कोच मोहसिन खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मोहसिन खान के साथ उसके मामा और दो भाई भी कोच हैं। वे भी छात्राओं-युवतियों को निशानेबाजी की ट्रेनिंग देते हैं। तीन भाइयों में सबसे बड़ा इमरान, साजिद और सबसे छोटा मोहसिन है। मोहसिन की गिरफ्तारी के बाद से दोनों भाई गायब हैं।


एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने शनिवार को बताया कि मोहसिन के परिवार की भूमिका की जांच की जाएगी। जांच में उनकी संलिप्तता दिखी तो उन्हें भी सह-आरोपी बनाया जाएगा। पुलिस एकेडमी में आने वाली दूसरे स्टूडेंट्स से भी पूछताछ करेगी।


बताया जा रहा है कि पिता के रहते हुए तीनों भाई महू आर्मी की शूटिंग रेंज पर जाते थे। वहीं पर 10 मीटर से लेकर 25 मीटर तक की रेंज में कभी पिस्टल तो कभी राइफल की प्रैक्टिस करते थे। तीनों भाई ने एक साथ शूटिंग सीखने का काम शुरू किया था। मोहसिन ने कुछ सालों पहले एकेडमी खोली थी। जहां पर मोहसिन की एकेडमी चलती थी वहां के मकान मालिक को नगर निगम को नोटिस जारी किया है। ग्वालियर पत्र लिखकर इस एकेडमी के रजिस्ट्रेशन की जानकारी मांगी है, इसे लेकर रजिस्ट्रेशन को भी निरस्त कराया जाएगा।


एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि अधिकतर फुटेज हमें बच्चियों के मोबाइल से मिले हैं। उस पर भी फोकस कर रहे हैं। उसकी लैब से जांच कराएंगे। अन्य कोई इसमें शामिल होगा तो उसे सहआरोपी बनाया जाएगा। नकली सर्टिफिकेट बनाने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारे पास कोई साक्ष्य के साथ शिकायत लेकर आता है तो कार्रवाई करते हुए धारा बढ़ाई जाएंगी।


बता दें कि इंदौर में राइफल शूटिंग एकेडमी में कुछ दिन पहले छात्राओं से रेप और अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया था। आरोप एकेडमी के कोच मोहसिन खान पर लगे थे। उसने यहां निशानेबाजी सिखाने के नाम पर छात्राओं और युवतियों से छेड़छाड़ की और उनके वीडियो भी बनाए। हिंदू संगठन का दावा किया था कि आरोपी के मोबाइल में 100 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले हैं। हालांकि कई वीडियो सामने आए हैं। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है।


यहां निशानेबाजी सीख रही एक नाबालिग छात्रा बुधवार को हिंदूवादी संगठन के कर्ताधर्ताओं के साथ थाने पहुंची थी। उसने कोच मोहसिन खान के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराकर पुलिस को वीडियो सौंपे थे। उसका आरोप है कि कोच कई छात्राओं के साथ ऐसी हरकतें कर चुका है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद गुरुवार को दो और पीड़ित युवतियां थाने पहुंचीं और आरोपी कोच के खिलाफ रेप और छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था।

 

MadhyaBharat 25 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.