Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
दो साल की मासूम की कूलर से करंट लगने से मौत
bhopal,   two-year-old innocent, electric shock
भोपाल । राजधानी भोपाल के ईदगाह हिल्स इलाके में रविवार सुबह करंट लगने से एक दो साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि घटना के समय बच्ची घर में खेल रही थी और अचानक उसने लोहे का कूलर छू लिया, जिससे करंट लगते ही वह बेहोश हो गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
 
जानकारी के अनुसार यह मामला भोपाल के ईदगाह हिल्स इलाके का है। वाजपेयी नगर में रहने वाले हामिद नगर निगम में सफाईकर्मी हैं। उनकी दो साल की बेटी अजरा रविवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। पिता हामिद ने बताया कि घटना के वक्त वह घर पर नहीं थे। उनकी पत्नी ने फोन पर सूचना दी कि बच्ची को कूलर से करंट लग गया है। हामिद ने बताया कि मैं तुरंत घर पहुंचा और बच्ची को लेकर हम अस्पताल भागे, लेकिन तब तक वह बेसुध हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि उनकी बच्‍ची घर में खेल रही थी, इसी दौरान उसने लोहे का कूलर छू लिया। करंट लगते ही वह बेहोश हो गई।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। शाहजहानाबाद थाना प्रभारी यूपी चौहान ने बताया कि हमीदिया अस्पताल में बच्ची का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। उन्होंने कहा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी, हालांकि परिजन करंट लगने की बात कह रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

 

MadhyaBharat 25 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.