Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम
bhopal, Weather, remain changed

भोपाल । मध्‍य प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है तो कहीं भीषण गर्मी का कहर है। मौसम विभाग का कहना है कि नौतपा में इस बार आंधी-बारिश वाला मौसम रहेगा। अगले 4 दिन यानी 28 मई तक प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज रविवार को भी इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत 40 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है। आंधी की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन और एक ट्रफ की वजह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इस वजह से आने वाले चार दिन तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बार नौतपा 25 मई से शुरू हुआ है, जो 2 जून तक रहेगा। मई के महीने में पूरे प्रदेश में तेज गर्मी का असर रहता है। वहीं, नौतपा में भीषण गर्मी रहती है। इस बार अब तक आंधी-बारिश वाला मौसम ही रहा है। लगातार 24 दिन से प्रदेश में कहीं न कहीं बारिश हुई या फिर आंधी चली है। नौतपा के शुरुआती दिनों में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

आज रविवार को इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, शाजापुर, देवास, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर में तेज आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है। नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भी मौसम बदला रहेगा।

इससे पहले प्रदेश में शनिवार को भी मौसम का मिजाज फिर बदला। मंडला में 9 घंटे में 45 मिमी यानी, करीब 2 इंच पानी गिर गया। राजगढ़ में शाम को तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। धार में आधा इंच बारिश हुई, जबकि जबलपुर, उमरिया समेत कई जिलों में बूंदाबांदी का दौर रहा। मौसम का मिजाज बदलने की वजह से कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट हुई। नौगांव में सबसे ज्यादा तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। टीकमगढ़ में 40 डिग्री और ग्वालियर में 40.6 डिग्री रहा। बड़े शहरों में भोपाल में 36.2 डिग्री, इंदौर में 34.9 डिग्री, उज्जैन में 39 डिग्री और जबलपुर में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमरिया में सबसे कम 30 डिग्री रहा। मलाजखंड, सिवनी, सीधी, पचमढ़ी, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और मलाजखंड में पारा 33 डिग्री से कम रहा।

MadhyaBharat 25 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.