Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
राजस्थान के तीर्थ यात्रियों की बस आष्टा-कन्नौद रोड पर अनियंत्रित हाेकर पलटी
dewas,   bus carrying pilgrims,Ashta-Kannaud road
देवास । मध्य प्रदेश के देवास में कन्नौद-आष्टा मार्ग पर कन्नौद थाना क्षेत्र में कतलाय घाट पर रविवार देर रात राजस्थान के तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में लगभग 35 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए कन्नौद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में अधिकतर राजस्थान के उदयपुर जिले के निवासी हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार उदयपुर राजस्थान के तीर्थ यात्रियों की बस कन्नौद कुसमानिया के बीच कतलाय घाट पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद टीआई कन्नौज तहजीब काजी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस और डायल 100 की मदद से घायलों को कन्नौद के सरकारी अस्पताल लाया गया। हादसे में करीब 35 लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो को कंधे में फ्रैक्चर हुए हैं। अधिकांश घायलों का प्राथमिक उपचार करके छुट्टी कर दी गई। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रशासन द्वारा यात्रियों के विश्राम के इंतजाम भी रात में करवाए गए। कन्नौद बीएमओ डॉक्टर लोकेश मीणा ने बताया अधिकांश यात्रियों को सामान्य चोट आई थी, किसी को भी गंभीर चोट नहीं है। पुलिस के मुताबिक ज्यादातर यात्री राजस्थान के उदयपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। यह लोग हरिद्वार, चित्रकूट सहित अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए निकले थे।

बता दें कि कन्नौद के आसपास तीन प्रमुख घाट हैं। इनमें से कलवार घाट इंदौर-बैतूल हाईवे पर है जबकि कन्नौद-आष्टा मार्ग पर जंजालखेड़ी व कतलाय घाट पड़ते हैं। तीनों ही घाट डेंजर जोन बने हुए हैं। कलवार घाट पर तीन-चार दिन पहले दो बाइक की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे छह लोगों में से तीन को ट्रक ने कुचल दिया था, जिसमें तीनों की मौके पर मौत हो गई थी। इस घाट पर पहले भी हादसे हो चुके हैं। वहीं जंजालखेड़ी घाट पर भी हर दो-चार दिन में हादसे हो रहे हैं।

MadhyaBharat 26 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.