Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला
morena, Deadly attack , Congress leader

मुरैना । मुरैना शहर में सोमवार की सुबह मार्निंग वाॅक पर निकले कांग्रेस नेता अज्ञात बदमाशाें ने जानलेवा हमला कर दिया। पहले से घात लगाकर बैठे कुछ बदमाशाें ने लाठी- डंडाें से जमकर पीटा। गंभीर हालत में उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस हमले का वीडियो भी किसी ने बना लिया, जिसमें दिख रहा है, कि जमीन पर पड़े कांग्रेस नेता पर कई लोग लठ बरसा रहे हैं।

 
जानकारी अनुसार मुरैना में कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राकेश परमार राेजाना की तरह साेमवार सुबह सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पार्क में मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी पहले से घात लगाए बैठे करीब 4-5 बदमाशों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। कांग्रेस नेता भागने का प्रयास करते हैं, लेकिन उन्हें पटककर पीटा जाता है। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में उन्हें सिर पर गंभीर चोट आई है। पिटाई करने के बाद बदमाश भाग निकले। राकेश परमार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरायछोला के अध्यक्ष रह चुके हैं। राकेश परमार को जिला अस्पताल के आइसीयू में भर्ती किया गया है।
 
डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत नाजुक है। पूरे शरीर में चोटें आई हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ अहम सुराग जुटाए हैं। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। शुरुआती जांच में पुरानी दुश्मनी या राजनीतिक रंजिश को मारपीट की वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

हमले को लेकर कांग्रेस नेताओं में आक्रोश
घटना काे लेकर कांग्रेस नेताओं में आक्राेश है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हमले की निंदा करते हुए साेशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है। जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा मुरैना में कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री राकेश परमार जी पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया है! जिला चिकित्सालय में उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है! स्थानीय पुलिस/प्रशासन जांच कर हमलावर दोषियों की शिनाख्त और कार्रवाई की पुख्ता व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करे! रंजिश के सभी कारणों का खुलासा भी तुरंत किया जाए! कमजोर गृहमंत्री के कारण मप्र की बेलगाम कानून व्यवस्था जानलेवा बनती जा रही है! सत्ता संरक्षण में अपराधी निरंकुश हैं! ग्वालियर/चंबल की स्थिति ज्यादा खराब है! वहीं इस घटना के बाद स्थानीय कांग्रेस नेताओं में भारी आक्रोश है। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रशासन को घेरा है। इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताते हुए कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा।
MadhyaBharat 26 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.