Since: 23-09-2009

  Latest News :
विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK-IUML के समर्थन से बहुमत पार.   बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: TMC ऑफिस पर बुलडोजर, 24 घंटे में 4 हत्याएं.   बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह पर्यवेक्षक.   कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, ममता बनर्जी 4 घंटे रहीं मौजूद.   आंधी-बारिश से बदला मौसम, यूपी-बिहार-कर्नाटक में 32 मौतें; दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश.   केंद्र ने नागरिकता नियमों में किए बदलाव, OCI आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन.   सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश से मचा बवाल.   बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव: झालमुड़ी का स्वाद, बंगाल पर टिप्पणी और निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा.   मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटी.   जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसा, 9 शव मिले; कई लापता, रेस्क्यू जारी.   सोनम की जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी शिलॉन्ग पुलिस, केस में बढ़ी हलचल.   MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा, शादी सीजन और होटल कारोबार पर बड़ा असर.   अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान, युवाओं को मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण.   गौधाम में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: 205 गायों को ठूंसकर रखने पर मांगा जवाब.   विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर रायपुर में कैरिकेचर मेकिंग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार.   रायपुर में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, केस दर्ज.   कांग्रेस भवन में सचिन पायलट की बैक-टू-बैक बैठकें, रणनीति पर मंथन शुरू.  
झारखंड के लातेहार में पांच लाख का इनामी नक्सली मनीष यादव मारा गया
latehar, Naxalite Manish Yadav, carrying a reward

लातेहार । झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थानाक्षेत्र के दौना और करमखाड़ गांव के बीच पुलिस और भाकपा माओवादी के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली मनीष यादव को मार गिराया। इस दौरान 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली कुंदन खरवार को गिरफ्तार कर लिया गया। यह मुठभेड़ रविवार रात से आज सुबह तक चली। अब सर्च अभियान चल रहा है।

डीआईजी (पलामू) वाईएस रमेश ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस समय सर्च अभियान शुरू किया गया है। माओवादी नक्सली मनीष यादव अपने साथियों के साथ कुछ दिनों से महुआडांड़ थाना क्षेत्र के दौना गांव के आसपास छुपा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम बनाई गई।

उन्होंने बताया कि रविवार देररात लगभग 2:00 बजे पुलिस ने जंगल में धावा बोला और चारों ओर से नक्सलियों को घेर लिया। यह देखकर घबराए नक्सलियों ने गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी हमला किया और मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान माओवादी नक्सली मनीष यादव को पुलिस ने मार गिराया। जबकि एक अन्य नक्सली कमांडर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि छापेमारी के दौरान घटनास्थल से दो राइफलें बरामद हुई हैं।

 

 

MadhyaBharat 26 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.