Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मुख्‍यमंत्री ने जबलपुर में किया विराट हॉस्पिस का अवलोकन
jabalpur,    Chief Minister visited ,Virat Hospice
जबलपुर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार शाम को जबलपुर प्रवास के दौरान साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी द्वारा कैंसर मरीजों की सेवा के लिए स्थापित विराट हॉस्पिस का अवलोकन किया। उन्होंने विराट हॉस्पिस जबलपुर में भर्ती कैंसर मरीजों से भेंट की, जिन्हें डॉक्टर भी जबाब दे चुके हैं और गरीब परिवारों के होने की वजह से जीवन के अंतिम समय में उन्हें देखभाल के लिये रखा गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर के मरीजों की नि:स्वार्थ भाव से की जा रही सेवा अनुकरणीय है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विराट हॉस्पिस जबलपुर में इस निस्वार्थ कार्य को संचालित करने वाली साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी से भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने मरीजों से भेंट की और उनकी कुशल क्षेम जानी। उन्होंने कहा कि ब्रह्मर्षि वावरा मिशन द्वारा संचालित यह प्रकल्प मानवता की सेवा की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने यहां गरीब परिवारों के कैंसर के मरीजों को दी जा रही सेवा और देखभाल के लिये साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी और उनके सहयोगियों को साधुवाद दिया।


मुख्यमंत्री ने कैंसर मरीजों से भेंट करने के पहले विराट हॉस्पिस परिसर में निर्माणाधीन कैंसर अस्पताल भवन का अवलोकन किया। विराट हॉस्पिस के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अखिलेश गुमास्ता ने ब्रेकी थेरेपी यूनिट सहित कैंसर मरीजों के उपचार के लिये निर्माणधीन अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। इस अस्पताल में कैंसर मरीजों का उपचार निःशुल्क दिया जायेगा। कैंसर मरीजों की रेडियो थेरेपी के लिए यहां अत्‍याधुनिक कोबॉल्‍ट मशीन भी स्‍थापित की जा रही है। भाभा एटमिक रिसर्च सेंटर से अनुमोदन मिलने के बाद इससे भी उपचार प्रारंभ कर दिया जायेगा।


मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विराट हॉस्पिस परिसर में स्थित गौशाला का भी अवलोकन किया। उन्होंने यहाँ गायों को गौ-ग्रास खिलाया। हॉस्पिस में भर्ती कैंसर के मरीजों को इसी गौशाला की गायों का दूध दिया जाता है और मरीजों को दिये जा रहे भोजन को पकाने में बायो गैस का इस्तेमाल किया जाता है। परिसर में लगाई गई आर्गेनिक सब्जियां ही मरीजों को भोजन में परोसी जाती हैं। करीब सवा तीन एकड़ क्षेत्र में फैले विराट हॉस्पिस परिसर में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। परिसर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाये गये हैं, ताकि यहाँ से निकला पानी नर्मदा नदी में जाकर न मिले।


मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विराट हॉस्पिस की संस्थापक साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी द्वारा संचालित एक अन्य प्रकल्प ब्रम्हर्षि बावरा नर्मदा विद्यापीठ की कक्षा दसवीं की छात्रा माही बर्मन को वार्षिक परीक्षा में 96.6 प्रतिशत, कक्षा 11वीं की गणित संकाय की छात्रा चांदनी अहिरवार को 85 प्रतिशत और कक्षा 12वीं की वाणिज्य संकाय की छात्रा अनुराधा लोधी को वार्षिक परीक्षा में 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त होने पर प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री को इस अवसर पर विराट हॉस्पिस की ओर से आर्गेनिक सब्जियां और गिर गाय का घी भेंट किया गया। विराट हॉस्पिस के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अखिलेश गुमास्ता द्वारा अंग्रेजी में अनुवादित की गई रामायण की प्रति सौंपी गई।


मुख्यमंत्री के विराट हॉस्पिस के भ्रमण के दौरान लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, विधायक अजय विश्नोई एवं अशोक रोहाणी, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष रविकरण साहू सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्यजन उपस्थित थे।
MadhyaBharat 27 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.