Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हिन्दू लड़कियों से दुष्कर्म के आरोपी शूटिंग कोच मोहसिन पर पांचवा केस दर्ज
indore,Fifth case registered ,shooting coach Mohsin
इंदौर । इंदौर के चर्चित लव जिहाद मामले में शूटिंग एकेडमी की आड़ में हिंदू लड़कियों और महिलाओं से यौन शोषण के आरोपी मोहसिन खान पर एक और एफआईआर दर्ज की गई है। सोमवार को एक और पीड़ित की शिकायत पर अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने उस पर केस दर्ज किया है। यह केस दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य, मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराओं में दर्ज किया गया है। मोहसिन के साथ ही उसे दो दोस्त फैजान और इमरान पर भी सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। फैजान और इमरान आपस में भाई है।


शहर के द्वारकापुरी में रहने वाली नाबालिग लड़की ने तंत्र-मंत्र और प्रेस से जलाने के भी आरोप लगाए है। फिलहाल मुख्य आरोपी मोहसिन सात दिन की पुलिस रिमांड पर है। मोहसिन अभी जेल में बंद है। इसलिए पुलिस उसे वहां से लाकर पूछताछ करेगी। वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस कमिश्नर ने जांच के लिए छह सदस्यीय एसआईटी गठित की है। इसमें एडिशनल डीसीपी आनंद यादव, एसीपी शिवेन्द्रू जोशी, टीआई अन्नपूर्णा, एक एसआई, एक हेड कॉन्स्टेबल और साइबर सेल का एक सिपाही शामिल हैं।


जिस लड़की ने मोहसिन और उसके दो दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है, वह वारदात के समय नाबालिग थी। उसने पुलिस को बताया कि वह घरेलू कार्य करती थी। उसके पिताजी का स्वर्गवास हो जाने के कारण घर पर आर्थिक तंगी रहती थी। उसके परिचित ने उसे मोहसिन के फ्लैट पर सफाई कार्य के लिए लगाया था। फरवरी 2020 को मोहसिन ने उससे कहा कि टिपटॉप रहा कर, अच्छी लगती है। वो मुझे बैड टच करने लगा। लड़की ने बताया कि उस समय मेरी उम्र 17 वर्ष थी। मोहसिन रोज मेरे साथ गंदी हरकत किया करता था। जबरदस्ती पकड़कर गोद में बैठाता था। मुझे नए कपड़े देता था और कहता कि मेरे सामने ही कपड़े पहना करो। कई बार तो अपने हाथ से मेरे पहने हुए कपड़े उतारता था और नए कपड़े पहनाता था। मोहसिन ने मेरे साथ आपत्तिजनक व अप्राकृतिक तरीके से जबरदस्ती संबंध बनाए।


लड़की ने आरोप लगाए कि मोहसिन से मिलने उसका दोस्त फैजान और उसका भाई इमरान भी आया करता था। यह दोनों भी मुझे गलत तरीके से छूते थे। लॉकडाउन के समय मोहसिन, इमरान और फैजान ने खाना बनाने के बहाने घर पर बुला लिया और इन तीनों ने मुझे 15 दिन कैद करके रखा। इस दौरान तीनों मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म करते थे। लड़की ने बताया कि मोहसिन मुझे अशलील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म किया करता था। वो मेरे वीडियो भी बनाता था। मैं उसके कहे अनुसार नहीं करती तो वह मुझे पीटता था। मुझे जबरदस्ती मांस भी खिलाते थे। नहीं खाने पर जान से मारने की धमकी देते थे। मोहसिन और फैजान मुझ पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर इमरान से शादी करने का दबाव बनाते थे। मुझे पिस्तौल दिखाकर यह धमकी देता था कि यदि यह बात किसी को बताई तो तुझे और तेरी विधवा मां को जान से मार देंगे और तेरे नग्न फोटो और वीडियो वायरल कर देंगे।


मोहसिन को रिमांड पर लेकर दर्ज हुए प्रकरण को लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस को शंका है कि मोहसिन ने मोबाइल से काफी डेटा डिलीट कर दिया है। इसे लेकर भी साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी। वहीं, दूसरी टीम मोहसिन से जुड़े लोगों की जानकारी इकट्‌ठा करने के साथ पीड़िताओं से पूछताछ करेगी।


डीसीपी ऋषिकेश मीना ने बताया कि पुलिस को कोर्ट ने मोहसिन का सात दिन का रिमांड दिया है। तीन अलग-अलग मामलों में हुई एफआईआर को लेकर उससे पूछताछ की जाना है। मोहसिन पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी और छेड़छाड़ के केस दर्ज हैं। हमें शंका है कि मोहसिन ने मोबाइल से डेटा डिलीट किया है। डेटा रिकवर करने में फॉरेंसिंक लैब की मदद ली जा रही है। उससे कुछ डॉक्यूमेंट और इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी पुलिस जब्त करने की बात कह रही है। उसके बैंक अकाउंट की भी जांच की जा रही है।

 

 

MadhyaBharat 27 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.