Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
समाधान शिविर में करेंट की चपेट में आने से टेंट कर्मी की मौत
surajpur,   tent worker died, Samadhan Camp

सूरजपुर । सूरजपुर जिले के भैयाथान ब्लॉक के दरीपारा में बीते शाम समाधान शिविर आयोजित की गई थी। जिसमें टेंट कर्मचारी रामअवतार करेंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना के समय शिविर में विभिन्न ग्राम पंचायतों के लोग और अधिकारी मौजूद थे।

मिली जानकारी के अनुसार, बीते शाम सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड के दरीपारा में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया था। इसी दौरान टेंट कर्मचारी रामअवतार टेंट का काम कर रहे थे। तभी टेंट के पाइप से जुड़ा बिजली की तार कट गई और पाइप में करेंट प्रवाहित हो गई। यह पाइप एक ट्रक से सटा हुआ था, जिससे ट्रक में भी करेंट आ गया। गनीमत रही कि ट्रक में कोई व्यक्ति सवार नहीं था। रामअवतार करेंट की चपेट में आ गए। शिविर में मौजूद डॉक्टरों ने उपचार किया। लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों और पुलिस प्रशासन की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी देर रात मौत हो गई।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े हॉस्पिटल पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री राजवाड़े मृतक के परिजन से मिली। संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि, यह हादसा बेहद दुखद है और सरकार हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

MadhyaBharat 27 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.