Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अबूझमाड़ में मारे गए इनामी नक्सली बसव राजू सहित आठ नक्सलियों के शवों का पुलिस ने किया अंतिम संस्कार
narayanpur, Police cremated ,eight Naxalites
नारायणपुर । छत्तीसगढ़ में बस्तर के अबूझमाड़ में मारे गए 10 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राजू समेत आठ नक्सलियों के शवों का नारायणपुर में पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया। इनमें एक नक्सली के परिजन अंतिम संस्कार में शामिल हुए। जबकि अन्य 19 नक्सलियों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने इसकी पुष्टि की है। वहीं नक्सली बसव राजू के भाई और वायुसेना से रिटायर्ड अधिकारी एन दिलेश्वर राव ने कहा कि उन्हें साेमवार देर रात तक जानकारी नहीं थी कि पुलिस ने राजू के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
 
नारायणपुर एसपी प्रभात ने मंगलवार काे बताया कि कुख्यात नक्सली बसवराजु, जो देश के सबसे वांछित अपराधियों में से एक था, वह 10 नवंबर 2018 से सीपीआई (माओवादी) का महासचिव था। इससे पहले वह माओवादी केंद्रीय सैन्य कमेटी का प्रमुख था। बसव राजू हजारों निर्दोष आदिवासी बच्चों के भविष्य को बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार था, जिन्हें उनके असहाय माता-पिता से जबरन अलग कर संगठन में भर्ती किया गया था। वह और उसके अवैध, अमानवीय सहयोगी बस्तर कीदो पीढ़ियों की शांति और समृद्धि छीनने के दोषी हैं। अब तक जांच टीम द्वारा बसव राजू की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संलिप्तता वाले 258 से अधिक आपराधिक मामलों की छानबीन की जा चुकी है। नारायणपुर पुलिस इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई एवं जांच प्रक्रिया कर रही है।
 
एसपी प्रभात ने बताया कि बीती 19 मई को दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और कोंडागांव से बड़ी संख्या में डीआरजी के जवान अबूझमाड़ के कुडमेल-कलहाजा-जाटलूर इलाके में नक्सल ऑपरेशन पर रवाना हुए थे। इलाके की सर्चिंग के दाैरान 21 मई को सुरक्षाबलों से जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें जवानों ने मारे गए 27 नक्सलियों के शवों को बरामद किया था। इसके उपरांत 26 मई तक कुल 20 नक्सलियों के शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं इनमें से एक महिला नक्सली हुंगी का शव सड़ जाने से संक्रामक फैलने की आशंका को देखते हुए परिजनों ने अंतिम संस्कार नारायणपुर मुख्यालय में ही करवाने का अनुरोध पुलिस से किया। इसके बाद नारायणपुर में ही महिला नक्सली हुंगी के शव का अंतिम संस्कार किया। जबकि बसव राजू समेत सात नक्सलियों के शवों के लिए कोई स्पष्ट कानूनी दावा नहीं आया। इसलिए नक्सल संगठन के शीर्ष नक्सली लीडर नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राजू सहित सात नक्सलियों के शवों का अंतिम संस्कार कार्यपालक मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार नारायणपुर में किया गया। मारे गए 27 नक्सलियों में से दाे आंध्रप्रदेश और तीन तेलंगाना से थे।
 
इस संबंध में नक्सल संगठन के शीर्ष नक्सली लीडर नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राजू के भाई एन दिलेश्वर राव ने आरोप लगाते हुए कहा कि हम उनके शव को लेकर आंध्रप्रदेश अपने गृहग्राम ले जाना चाहते हैं, पुलिस शव नहीं दिया । हमारे बच्चे और पोते उसे देखना चाहते थे। गांव और आस-पास के लोग भी सब उसे आखिरी बार देखना चाहते थे। हमारे गांव की परंपरा के अनुसार हम अंतिम संस्कार करना चाहते थे। उन्हाेंने आरोप लगाया कि 26 मई की रात 10 बजे तक उन्हें जानकारी नहीं थी कि नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राजू के शव का पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया है। मैंने देश की सेवा की और इसके बदले में यही रिवॉर्ड मिल रहा है। उन्हाेंने कहा कि मेरे भाई ने आदिवासियों और वंचितों की लड़ाई लड़ी।

 

MadhyaBharat 27 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.