Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पुणे से नेपाल बॉर्डर जा रहे यात्रियों से भरी बस पलटी
shivpuri,  bus full of passengers , overturned
शिवपुरी । मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बदरवास थाना क्षेत्र में अंतर्गत नेशनल हाईवे पर मंगलवार शाम को यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रतित होकर पलट गई। इस हादसे में बस के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि 35 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


जानकारी के अनुसार, बस महाराष्ट्र के पुणे से नेपाल बॉर्डर की ओर जा रही थी और उसमें 60 लोग सवार थे। सभी यात्री नेपाल के रहने वाले हैं, जो महाराष्ट्र में काम करते हैं और अपने घर जा रहे थे। बस सोमवार सुबह पुणे से निकली थी। शाम करीब साढ़े चार बजे बदरवास थाना क्षेत्र में यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आई और इसी दौरान एक गाय बस के सामने आ गई। गाय को बचाने में बस रेलिंग से टकराते हुए 200 मीटर घिसटती गई। इसके बाद रेलिंग तोड़कर पलट गई। गाय की भी वहीं मौत हो गई।


हादसे के बाद कुछ यात्री बस के नीचे दब गए थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। बदरवास थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। क्रेन बुलाकर बस को सीधा किया गया, तब जाकर एक 35 वर्षीय युवक का शव निकाला गया। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

 

MadhyaBharat 28 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.