Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हिन्दू युवतियों का वर्जिनिटी टेस्ट भी कराता था दुष्कर्म का आरोपी मोहसिन
indore,Rape accused Mohsin , Hindu girls
इंदौर । इंदौर में हिन्दू युवतियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोपी शूटिंग कोच मोहसिन के खिलाफ नया खुलासा हुआ है। मंगलवार को दो और युवतियों ने सामने आकर बयान दर्ज कराए हैं, जिनमें उन्होंने मोहसिन पर तंत्र क्रिया के बहाने कौमार्य परीक्षण कराने, आर्थिक ठगी और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं।


सहायक पुलिस उपायुक्त शिवेंदु जोशी ने बताया कि आरोपी मोहसिन से पूछताछ के दौरान उसके मोबाइल से मिले वीडियो, फोटो और चैटिंग के आधार पर कई आपत्तिजनक प्रमाण मिले हैं। पूछताछ में आरोपी ने कई अपराध स्वीकार भी किए हैं। फिलहाल मोहसिन पुलिस रिमांड पर है। वहीं, सह आरोपी फैजान और इमरान की तलाश में पुलिस टीमों को संभावित ठिकानों पर भेजा गया है।


मंगलवार को एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह चार साल पहले मोहसिन की शूटिंग एकेडमी में निशानेबाजी सीखने गई थी। धीरे-धीरे मोहसिन ने उससे दोस्ती बढ़ाई और उसे कहा कि वह अपने भाई के नाम से उसकी शूटिंग एकेडमी शुरू करवा सकता है, जिसमें लाखों की कमाई होगी। इसके नाम पर उसने युवती से करीब 10 लाख रुपये मांग लिए। बाद में वह उसे बाणगंगा क्षेत्र में एक जगह तंत्र क्रिया कराने के बहाने ले गया। वहां उसने कहा कि नोटों की बारिश कराने के लिए कौमार्य परीक्षण जरूरी है। इस दौरान एक महिला की भी भूमिका सामने आई है, जो मोहसिन की मदद कर रही थी। युवती से करीब सात लाख रुपये भी वसूले गए।


एक अन्य छात्रा ने भी पुलिस से संपर्क कर बताया कि उसे भी शूटिंग एकेडमी में शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था। पुलिस अब इन सभी मामलों को जोड़कर गहनता से जांच कर रही है।
MadhyaBharat 28 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.