Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गुना से बेंगलुरु के बीच शुरू होगी सीधी ट्रेन सेवा रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी
bhopal, Direct train service, Guna and Bengaluru
भोपाल । मध्य प्रदेश के गुना रेलवे स्टेशन से बेंगलुरु के बीच अब सीधी ट्रेन सेवा शुरू होगी। रेल मंत्रालय ने इस ट्रेन को चलाने की मंजूरी दे दी है। केन्द्रीय संचार मंत्री और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। उन्हें रेल मंत्री द्वारा भेजा गया स्वीकृति पत्र भी साझा किया है।

 

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि गुना-बेंगलुरु के बीच जल्द नई रेलगाड़ी दौड़ेगी। मेरे विशेष अनुरोध पर गुना से बेंगलुरु के लिए नई रेलगाड़ी के परिचालन को मंजूरी प्रदान करने के लिए रेल मंत्री का हार्दिक धन्यवाद। ग्वालियर-चंबल के यात्रियों द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही मांग को पूरा करने के लिए केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। गुना क्षेत्र के यात्री विशेषकर बेंगलुरु में कार्यरत मेरे युवा साथी जल्द ही इस रेल सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

 

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने रेल मंत्री द्वारा भेजे गए पत्र को भी एक्स पर साझा किया है, जिसमें बताया गया है कि सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरु से ग्वालियर वाया गुना के लिए ट्रेन नंबर 11085/11086 के संचालन को स्वीकृति मिल गई है। ट्रेन गुना, अशोकनगर और शिवपुरी के यात्रियों को सीधे बेंगलुरु से जोड़ेगी, जिससे समय और यात्रा खर्च दोनों की बचत होगी।

 

दरअसल, सिंधिया ने रेल मंत्री से अप्रैल के माह में पत्र भेजकर गुना से बेंगलुरु के बीच नई रेल सेवा शुरू करने का आग्रह किया था। उन्होंने अपने पत्र में लिखा था कि गुना लोकसभा क्षेत्र के लगभग 25 फीसदी युवा बेंगलुरु में तकनीकी या व्यवसायिक कार्य करते हैं। अब तक इन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए बीना, भोपाल या ग्वालियर जाना पड़ता था, जिससे 8-10 घंटे का अतिरिक्त समय लगता था। नई सीधी ट्रेन इस परेशानी को खत्म करेगी। उन्होंने रेल मंत्री से सीधी ट्रेन संचालित करने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि यह रेल सेवा न केवल यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि गुना क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगी।

 

MadhyaBharat 28 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.