Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रतलाम में बिहार एसटीएफ की गाड़ी पलटी दो जवानों की मौत
bhopal, Bihar STF vehicle ,overturned
भोपाल । मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में दिल्ली-मुंबई आठ लेन एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह गुजरात जा रही बिहार एसटीएफ की गाड़ी अनियंत्रित होकर पटल गई। इस हादसे में एसटीएफ के दो जवानों की मौत हो गई, जबकि चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें रतलाम तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें तत्काल इंदौर रेफर किया गया। वहीं, तीन घायलों को शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इन तीनों को भी इंदौर रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने घायल पुलिसकर्मियों से चर्चा कर उपचार की जानकारी ली।
 
रतलाम के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बिहार एसटीएफ के जवान गया से स्कॉर्पियो वाहन (कार) में बैठकर एक अपराधी को पकड़ने के लिए गुजरात के गांधीधाम जा रहे थे। बुधवार सुबह 11 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ईसरथूनी के समीप स्कार्पियो वाहन क्रमांक बीआर-02 पीके 3135 अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) मुकुंद मुरारी और आरक्षक (कॉन्स्टेबल) विकास कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार और तीन कॉन्स्टेबल जीवधारी कुमार, मिथिलेश पासवान व रंजन कुमार कुमार घायल हुए हैं। प्रत्यदर्शियों ने बताया कि तेज गति के चलते वाहन अनियंत्रित होने के बाद पलटी खा गया। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
घायल आरक्षक रंजन कुमार ने बताया कि मैं पीछे सोया हुआ था। पता नहीं कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ। जब गाड़ी रुक गई तब बाहर निकलकर देखा तो हादसा हो गया था। घायल मिथिलेश पासवान ने बताया कि हम गया से गांधीधाम जा रहे थे। सीक्रेट ऑपरेशन था। एक्सप्रेस-वे पर रतलाम से आगे गाड़ी अनबैलेंस होने के कारण एक्सीडेंट हो गया।
 
MadhyaBharat 28 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.