Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
राज्यसभा सदस्य बनेंगे कमल हासन
chennai, Kamal Haasan , Rajya Sabha member

चेन्नई। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और राजनीतिक पार्टी मक्कल निधि मैयम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन का राज्यसभा सदस्य बनना लगभग तय हो गया है। डीएमके (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) ने एमएनएम को राज्यसभा की एक सीट दी है, जिसके बाद कमल हासन को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है।


2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान डीएमके के साथ हुए समझौते के अनुसार एमएनएम को एक राज्यसभा सीट आवंटित की गई है। इसके तहत डीएमके ने बुधवार को बयान जारी कर कमल हासन की उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा की। डीएमके ने अपने चार उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें कमल हासन भी शामिल हैं। शेष तीन उम्मीदवार हैं- पी विल्सन, प्रसिद्ध लेखिका सलमा और एस.आर. शिवलिंगम। 

 

 

राज्यसभा में वर्तमान में रिक्त 8 सीटों के लिए अगले महीने की 19 तारीख को चुनाव होंगे। इनमें से 6 तमिलनाडु और 2 असम से हैं। 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में डीएमके के 134 विधायक हैं, जिससे डीएमके को छह में से चार सीटें मिलने और शेष दो सीटें एआईएडीएमके के पास जाने की संभावना है। 

 

MadhyaBharat 28 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.