Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज
imphal, Efforts to form , Manipur intensify
इंफाल । मणिपुर में फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद अब एक बार फिर सरकार बंनाने की कवायद तेज हो गई है। नई सरकार बनाने के लिए भाजपा विधायक थोकचोम राधेश्याम सिंह बुधवार को 9 विधायकों के साथ राजभवन गए और राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की। उन्होंने दावा किया है कि 44 विधायक सरकार बनाने के लिए तैयार हैं।
 
राधेश्याम ने राजभवन के बाहर पत्रकारों से कहा कि हमने राज्यपाल को इस मामले से अवगत करा दिया है। हमने राज्यपाल के साथ इस बात पर भी चर्चा की कि मौजूदा समस्या का समाधान क्या हो सकता है। राज्यपाल ने हमारी बातें सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे लोगों के हित में सकारात्मक कदम उठाएंगे। राधेश्याम ने कहा कि 44 विधायक सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। अब केंद्रीय नेतृत्व और राज्यपाल इस मामले पर विचार करेंगे। 
 
राधेश्याम सिंह ने कहा, स्पीकर थोकचोम सत्यव्रत ने 44 विधायकों से व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से मुलाकात की है। कोई भी नई सरकार के गठन के खिलाफ नहीं है। हर कोई चाहता है कि राज्य में सरकार बने। राधेश्याम ने कहा, 'सरकार न होने के कारण लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कार्यकाल में दो साल काेराेना की भेंट चढ़ गए। इस कार्यकाल के दौरान हिंसा के कारण दो वर्ष और बर्बाद हो गए।

 

दरअसल, एन बीरेन सिंह ने मई, 2023 में मैतेई और कुकी के बीच हुए जातीय संघर्ष के परिणामस्वरूप भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पिछले फरवरी से राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है।
 
उल्लेखनीय है कि 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा में वर्तमान में 59 विधायक हैं। एक सीट विधायक की मृत्यु के कारण रिक्त है। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में कुल 44 सदस्य हैं, जिनमें 32 मैतेई विधायक, तीन मणिपुरी मुस्लिम विधायक और 9 नागा विधायक शामिल हैं। 
MadhyaBharat 28 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.