Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
देश में स्वच्छता के सारथी हैं प्रधानमंत्री मोदी : महापौर मीनल चौबे
raipur, Prime Minister Modi , Mayor Meenal Chaubey

रायपुर । नगर निगम रायपुर द्वारा आज बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर ‘रेड डॉट’ अभियान की शुरुआत की गई। महापौर मीनल चौबे ने अभियान का पोस्टर विमोचन कर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर निगम मुख्यालय के महात्मा गांधी सदन के सभा कक्ष में ‘मासिक धर्म स्वच्छता एवं सेनेटरी अपशिष्ट का पृथक्करण के प्रति जागरुकता’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

आयोजन में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से सभी प्रतिभागी लाल रंग की साड़ी एवं सूट पहनकर आईं। रेड डॉट अभियान के अंतर्गत निगम द्वारा वर्ष भर विभिन्न स्वच्छता जागरुकता संबंधी गतिविधियां एवं आयोजन किए जाएंगे। महापौर ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। मोदी जी देश में स्वच्छता अभियान के सारथी हैं। आज स्वच्छता की जागरुकता जन-जन तक पहुंच रही है। एक दौर था जब महावारी के बारे में बात करने से हिचक होती थी लेकिन आज स्वच्छ भारत अभियान से सेनेटरी अपशिष्ट के निपटान पर भी बात हो रही है।‘ महापौर ने कार्यशाला में उपस्थित एमआईसी सदस्यों, पार्षदों, अधिकारियों, विशेषज्ञों, स्वच्छता दीदीयों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से अपील की कि वे सेनेटरी पैड के निपटान की जागरुकता जन-जन तक पहुंचाएं। ताकि रायपुर को सफाई व सुंदरता में अग्रणी बनाकर स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल स्थान प्राप्त किया जा सके।

-स्वस्थ, स्वच्छ और जागरूक समाज की ओर

कार्यशाला में एमआईसी सदस्य (स्वास्थ्य) गायत्री सुनील चंद्राकर ने कहा कि सेनेटरी अपशिष्ट को सामान्य कचरे से अलग रखें। पीले रंग के बैग या विशेष डिब्बों में इनका संग्रहण किया जाए। जब हम मासिक धर्म स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन को गंभीरता से लेंगे, तभी हम स्वस्थ, स्वच्छ और जागरूक समाज की ओर बढ़ पाएंगे।

-महावारी में स्वच्छता, संतुलित व पौष्टिक आहार भी जरूरी
कार्यशाला के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका पाठक ने कहा कि महावारी कोई अशुद्धि नहीं बल्कि एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसका स्वागत किया जाना चाहिए। महावारी के दौरान स्वच्छता के साथ, संतुलित व पौष्टिक आहार के साथ हल्के व्यायाम का ध्यान भी रखना चाहिए।


कार्यशाला का संचालन निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही ने किया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य डॉ. अनामिका सिंह, सुमन अशोक पांडेय, सरिता आकाश दुबे, पार्षद रामहिन कुर्रे और प्रमिला बल्लाराम साहू भी उपस्थित रहीं। कार्यशाला के बाद सभी प्रतिभागियों ने महापौर के साथ जागरुकता के संदेशों वाले बैनर व तख्तियों से साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाया।

 

 

MadhyaBharat 28 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.