Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
प्रधानमंत्री की उपस्थिति में रचा जाएगा विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया इतिहास : वीडी शर्मा
bhopal,  new history of development ,VD Sharma
भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान पर देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। महासम्मेलन के लिए भोपाल से 500 किलोमीटर के दायरे के 16 जिलों से महिलाओं को बुलाया गया है। दावा है कि कार्यक्रम में दो लाख महिलाएं शामिल होंगी। महिला महासम्मेलन में चार महिलाएं पीएम मोदी को सिंदूर का पौधा भेंट करेंगी। यह चारों महिलाएं गैर राजनीतिक पृष्ठभूमि की होंगी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश में यह पहला महिला सम्मेलन है। इस महिला सम्मेलन में प्रधानमंत्री का संबोधन पूरे देश के साथ वैश्विक स्तर पर भी देने की कोशिश बीजेपी की ओर से होगी।

 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शुक्रवार काे प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि 31 मई को देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर होने वाला कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस सम्मेलन में उपस्थित होकर विकास एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया इतिहास रचेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश पदाधिकारी बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारत के दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं, कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई काम नहीं बचा है और वह सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप पार्टी बनकर रह गई है।


महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में शामिल होंगी दो लाख से अधिक बहनें
वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर होने वाले ऐतिहासिक महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में उपस्थित होने वाले हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जंबूरी मैदान में होने वाला दो लाख से अधिक महिलाओं का यह सम्मेलन देश में महिलाओं का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा, जिसे प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री की उपस्थिति में प्रदेश के विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया इतिहास रचा जाएगा। यह सम्मेलन महिला सशक्तीकरण को समर्पित होगा और भारतीय जनता पार्टी ने यह तय किया है कि इस कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाओं का दायित्व हमारी बहनें संभालेंगी और वो सभी एक विशेष ड्रेस कोड यानी सिंदूरी साड़ी में होंगी। इसी को लेकर हाल ही में लगभग 1500 महिलाओं की एक वृहद बैठक आयोजित की गई थी। पार्टी की सभी महिला सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष अलग-अलग स्थानों पर प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगी। उनके अलावा समाज में महत्वपूर्ण काम करने वाली बहनें, महिला खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि, स्व सहायता समूहों की बहनें भी प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेंगी।

 
प्रधानमंत्री देंगे विकास की सौगात
 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 300 साल पहले देवी अहिल्याबाई होल्कर ने जनता की सेवा और सुशासन का जो रास्ता दिखाया था, उसी पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश को कई सौगातें देंगे। प्रधानमंत्री जी भोपाल से ही सतना और दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। वहीं, सिंहस्थ के लिए उज्जैन में लगभग 29 किलोमीटर के क्षेत्र में बनाए जाने वाले घाटों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसी तरह प्रधानमंत्री इंदौर मेट्रो रेल सेवा का शुभारंभ करके प्रदेश को पहली मेट्रो रेल सेवा की सौगात देंगे। दतिया एयरपोर्ट के उपरांत वहां से उड़ने वाले पहले विमान को एक महिला पायलट उड़ायेंगी और ये उड़ान मोदी सरकार की महिला सशक्तीकरण की नीतियों का प्रतीक होगी।


देश बना दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। एक तरफ ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान के अंतर्गत उन आतंकियों को नेस्तनाबूद कर दिया, जिन्होंने पहलगाम में बहनों का सिंदूर उजाड़ दिया था। दूसरी तरफ आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाते हुए भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। यह 2030 तक देश को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प की पूर्ति की दिशा में अहम पड़ाव है। इन दोनों ही उपलब्धियों के लिए आज संपन्न हुई भाजपा की प्रदेश पदाधिकारी बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री के रूप में 11 साल पूरे कर रहे हैं। इस अवसर पर 9 जून से भारतीय जनता पार्टी ‘मोदी सरकार के 11 सालः संकल्प से सिद्धि तक’ अभियान शुरू कर रही है। इस अभियान की रूपरेखा को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई।

 


कांग्रेस बताए-जिन बहनों को वोट बैंक समझा, उनके लिये क्या किया?

वीडी शर्मा ने कहा कि देश के अंदर अगर महिलाओं के सशक्तीकरण और उन्हें अधिकार संपन्न बनाने का काम किसी ने किया है, तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं। उन्होंने जी-20 की बैठक के दौरान कहा था कि आने वाला समय वूमन लैड डेवलपमेंट का है। आने वाले समय में जब चुनाव होंगे, तब बड़ी संख्या में हमारी बहनें लोकसभा और विधानसभाओं में पहुंचेंगी, जिसकी व्यवस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से की है। यह बात हमारी बहनें भी भली भांति जानती हैं। लेकिन मैं कांग्रेस के नेताओं से पूछना चाहता हूं कि जिन बहनों को कांग्रेस पार्टी अपना वोट बैंक मानती रही है, उन बहनों को तीन तलाक के नर्क से मुक्ति दिलाने के लिए कांग्रेस की सरकारों ने क्या किया? देश में 55-60 सालों तक कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। इन बहनों को तीन तलाक के नर्क से मुक्ति दिलाने का काम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया है। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस केवल आरोप-प्रत्यारोप पार्टी बनकर रह गई है। उसके पास कोई काम नहीं बचा है और उसे कोई अच्छी बात नजर ही नहीं आती।


 
MadhyaBharat 30 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.