Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
पाकिस्तानी गोलाबारी में क्षतिग्रस्त घरों व्यवसायों और धार्मिक स्थलों के लिए केंद्र का पैकेज जल्द : अमित शाह
poonch, Centre
पुंछ । केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सीमा पार से पुंछ में की गई गोलाबारी से पीड़ितों के क्षतिग्रस्त घरों, व्यवसायों और धार्मिक स्थलों के लिए केंद्र सरकार जल्द ही एक पैकेज की घोषणा करेगी। शुक्रवार को पुंछ पहुंचने के तुरंत बाद शाह ने गुरुद्वारा सिंह सभा का दौरा किया, जो पाकिस्तानी गोलाबारी में क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्होंने गोलाबारी प्रभावित क्षेत्रों में ऐसे अन्य स्थानों का भी दौरा किया और लोगों से बातचीत की। अपने दौरे के दौरान शाह ने उन निवासियों और परिवारों से मुलाकात की, जिन्होंने गोलाबारी में अपने प्रियजनों को खो दिया और उनकी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है।

 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और दिल्ली के मंत्री मजिंदर सिंह सिरसा के साथ शाह ने शहर में गोलाबारी प्रभावित स्थानों का दौरा किया। उनका स्वागत भारत माता की जय के नारे के साथ किया गया। शाह ने प्रभावित दुकानदारों से भी मुलाकात की। पुंछ में लोगों से शाह ने कहा कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों, खास तौर पर पुंछ में भारी गोलाबारी करके बेहद निंदनीय कृत्य किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने सीमा पार आतंकी ढांचे को निशाना बनाकर जवाब दिया है, लेकिन किसी भी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचाया है। शाह ने कहा कि पाकिस्तान ने नागरिकों के घरों, मंदिरों, गुरुद्वारों और मस्जिदों को निशाना बनाया। पाकिस्तान ने नागरिकों को मानव ढाल के तौर पर इस्तेमाल किया। इस उकसावे के बाद ही हमारे बलों ने मजबूती और सटीकता के साथ जवाब दिया। शाह ने कहा कि क्षतिग्रस्त घरों, व्यवसायों और धार्मिक स्थलों के लिए केंद्र जल्द ही एक पैकेज पेश करेगा।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तानी आक्रमण का दृढ़ जवाब देने के लिए बीएसएफ की सराहना की और कहा कि जम्मू सीमा पर जवाबी कार्रवाई में 118 से अधिक दुश्मन चौकियां नष्ट और क्षतिग्रस्त हो गईं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू और कश्मीर की अपनी पहली यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल ने दुश्मन के निगरानी नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है, जिसे ठीक करने में उन्हें सालों लगेंगे। सुरक्षा स्थिति, अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करने और पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से बातचीत करने के बाद उन्होंने जम्मू क्षेत्र के अपने दो दिवसीय दौरे का समापन किया।
 
शांति के समय में भी बीएसएफ की तत्परता की प्रशंसा करते हुए शाह ने कहा कि उनकी खुफिया जानकारी ने सटीक पूर्व-निवारक कार्रवाई को सक्षम बनाया। इस उपलब्धि को अपार देशभक्ति और बलिदान का प्रतिबिंब बताते हुए शाह ने कहा कि ऐसी बहादुरी तभी सामने आती है जब राष्ट्र पर गर्व हो, दिल में देशभक्ति की भावना हो और सर्वाेच्च बलिदान का जुनून हो। तभी ऐसे परिणाम संभव हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बीएसएफ भारत की रक्षा की पहली पंक्ति के रूप में काम करना जारी रखता है, जो रेगिस्तान, पहाड़ों, जंगलों और बीहड़ इलाकों में अटूट समर्पण के साथ काम करता है। केंद्रीय गृह मंत्री ने सरकार और देश के नागरिकों की ओर से बीएसएफ जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया।
MadhyaBharat 30 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.