Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ के रायपुर सहित अनेक हिस्सों में मूसलाधार बारिश
raipur, Heavy rain, Chhattisgarh

रायपुर ।प्रदेश के अनेक हिस्सों में आज सुबह से हो रही झमाझम बारिश हो रही है और तेज हवायें चल रही हैं। जेठ के माह में हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।रायपुर में देर रात से सुबह तक तेज बारिश हो रही है। रायपुर शहर के अनेक इलाकों तथा सड़कों पर पानी भर गया है।रायपुर के अलावा दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर और बस्तर संभाग के कई जिलों में भी लगातार बारिश हो रही है।दुर्ग में भी बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, रायपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर और दंतेवाड़ा में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग ने कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में बादल गरजने, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है।इसके अलावा बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, राजनांदगांव, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, में हलकी वर्षा की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव से लेकर महासमुंद तक मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में हो रही बारिश कनविक्टिव डेवलपमेंट के कारण है। यह एक स्थानीय मौसमी प्रक्रिया है, जिसके चलते इन क्षेत्रों में बारिश हो रही है।

 

MadhyaBharat 31 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.