Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मणिपुर में बाढ़ फंसी आकाशवाणी टीम को बचाया गया
imphal,Flood in Manipur, Akashvani team
इंफाल । मणिपुर में बाढ़ की स्थिति ने भयावह रूप ले लिया है। नए इलाकों में बाढ़ आ रही है। बचाव और राहत कार्यों में राज्य प्रशासन और एसडीआरएफ के साथ असम राइफल्स को भी तैनात किया गया है। इस बीच बाढ़ में फंसी आकाशवाणी टीम को सुरक्षित बचाया गया। 
 
बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे असम राइफल्स (दक्षिण) के महानिरीक्षक मेजर जनरल रोबरूप सिंह एवीएसएम ने कहा, "हम पिछले चार दिनों से स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। हम राज्य प्रशासन के साथ समन्वय कर रहे हैं और बचाव अभियान चला रहे हैं। हमने सभी संबंधित सरकारी और निजी एजेंसियों के साथ अपना हेल्पलाइन नंबर साझा किया है। बचाव कार्यों को अंजाम देने के लिए नावों सहित आठ टुकड़ियां तैनात की गई हैं।"

 

उन्होंने आगे कहा, "आल इंडिया रेडियो की एक टीम बाढ़ के पानी में फंस गई थी। उनके उपकरण डूब गए थे। उन्होंने एसओएस कॉल किया। मेरी टीम ने आपातकालीन स्थिति पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और उन्हें सुरक्षित बचाया।'

 

आईजी मेजर जनरल रोबरूप सिंह ने कहा, 'असम राइफल्स मौजूदा संकट के दौरान नागरिकों की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, जिससे गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित हो रही है।'
MadhyaBharat 31 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.