Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन
ujjain,  Smriti Irani ,Shri Mahakaleshwar Temple

उज्जैन । उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में आए दिन बाबा के दर्शन के लिए भक्तों का ताता लगा रहता है। वीआईपी से लेकर आम लोग दूर दूर से बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसी कड़ी में शनिवार काे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी महाकाल मंदिर पहुंची और भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना कर महादेव का आशीर्वाद लिया। इस दौरान स्मृति पूरी तरह से भक्ति में डूबी हुई नजर आई।

 

शनिवार को उज्जैन प्रवास के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने गर्भगृह के बाहर देहरी से भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया और नंदी हॉल में बैठकर महादेव की आराधन की। इस दौरान स्मृति ने नंदी के कानों में बोलकर अपनी मन चाही इच्छा मांगी। मंदिर के पुजारी संजय शर्मा ने पूजन कराया। नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने भगवान का ध्यान लगाया। मंदिर समिति की ओर से अभिषेक शर्मा ने स्मृति ईरानी को प्रसाद भेंट कर सम्मान किया।

 

पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में स्मृति ईरानी ने कहा कि वे खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें महाकाल के दर्शन हुए। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि जिन परिवारों में चुनौतियां हैं, वे उनसे पार पा सकें। उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही बड़ों के संरक्षण और छोटों को प्रेम मिलने की प्रार्थना की। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए स्मृति ने कहा कि भारत ने शक्ति स्वरूपा को पूजा है। उन्होंने कहा कि भारतीय फौज और पैरामिलिट्री फोर्स में शामिल बेटियां अपने संस्कारों का दर्शन कर रही हैं। इसके बाद स्मृति ईरानी इंदौर रवाना हो गई। हालांकि स्मृति बाबा के दर्शन के बाद बेहद खुश नजर आई।

 

 

 

MadhyaBharat 31 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.