Since: 23-09-2009

  Latest News :
गणतंत्र दिवस 2026: दिल्ली में हाईटेक सुरक्षा घेरा, पहली बार AI स्मार्ट चश्मों का इस्तेमाल.   राहुल की बात से नाराज़ हुए शशि थरूर? कांग्रेस की बड़ी बैठक छोड़ी.   26 जनवरी से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम .   दिल्ली–पुणे इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो चुनावी राज्यों का दौरा.   स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर माघ मेला प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई.   10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 ‘ईवन नंबर फॉर्मूला’ से होगी आयोजित.   अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़ेगा उज्जैन, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान.   पायलट की चेतावनी के बावजूद दादा गुरु के दर्शन को पहुंचे सीएम मोहन यादव.   MP: अरेरा हिल्स में पेड़ कटाई के विरोध में ‘चिपको आंदोलन.   भोजशाला में 10 साल बाद एक ही दिन पूजा और नमाज.   मावठा और कोहरे के बाद MP में फिर बढ़ेगी ठंड.   नक्सल फंडिंग केस: हाईकोर्ट ने मोहन गावड़े को जमानत से किया इनकार.   प्रदेश के 5 नए मेडिकल कॉलेजों में प्रशासनिक नियुक्तियां.   कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में जनजातीय वीरों की गाथा.   रायपुर में भारत–न्यूजीलैंड दूसरा टी-20, बदली स्टेडियम एंट्री व्यवस्था.   छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी पर वक्फ संपत्तियों पर फहराएगा जाएगा तिरंगा .   राजधानी रायपुर में लागू होगा कमिश्नर सिस्टम.  
महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन में प्रधानमंत्री ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
bhopal, Prime Minister, visited the exhibition
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुंचे हैं। वे यहां लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर जम्बूरी मैदान में आयोजित महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन में शामिल हुए। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान 
राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
 
लोकमाता अहिल्या बाई द्वारा सुशासन, महिला स्वावलंबन, धार्मिक स्थलों के उन्नयन के लिए संचालित गतिविधियों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही देवी अहिल्याबाई पर केंद्रित पुस्तकें और शोध पत्र भी यहां प्रदर्शित हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हथकरघा-हस्तशिल्प को समर्पित महिलाओं और ड्रोन दीदी से संवाद किया। उन्होंने प्रदेश में महिला सशक्तीकरण के लिए जारी गतिविधियों, ग्रामीण आवास योजना, ग्रामीण पर्यटन, कृषि आदि क्षेत्र में महिलाओं द्वारा की जा रही पहल और ग्रामीण व नगरीय निकायों में महिला प्रतिनिधित्व के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री ने प्रदर्शनी में प्रदेश में अधोसंरचना विकास के अंतर्गत संचालित गतिविधियों, धार्मिक लोकों के विकास, सहित राज्य की अन्य विकासोन्मुखी नवाचारों का भी अवलोकन किया।
 
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी खुली जीप में कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर महिलाओं का अभिवादन किया। उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे। हाथ में तिरंगा लिए महिलाओं ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी कुछ देर में देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन में महिलाएं सिंदूरी रंग की साड़ियां पहनकर शामिल हुई हैं। सम्मेलन के मंच पर प्रधानमंत्री मोदी का होल्कर घराने की पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही उन्हें बैतूल का धातु शिल्प और माहेश्वरी साड़ी का ताना-बाना भी सौंपा गया।
 
प्रधानमंत्री ने मंच पर पहुंचकर सबसे पहले देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने मंच पर प्रधानमंत्री मोदी को होल्कर राजवंश की पगड़ी पहनाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने प्रदेश संगठन की ओर से प्रधानमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान महेश्वरी कलाकार मीनाक्षी ने प्रधानमंत्री को महेश्वर की विशेष शॉल भेंट की। उन्होंने महिला बुनकर और ड्रोन दीदी से बात भी की।
MadhyaBharat 31 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.