Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
मोदी के नेतृत्व में देश में बदल चुकी है 'पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस' की तस्वीर: जेपी नड्डा
jaipur,   picture of

जयपुर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक इस बात का प्रमाण हैं कि अगर कोई भारत की ओर आंख उठाएगा, तो उसे घर में घुसकर जवाब दिया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। उन्हाेंने कहा कि अब देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 'पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस' की तस्वीर बदल चुकी है।

 

केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा शनिवार काे यहां एयरपाेर्ट पर पत्रकाराें से बात कर रहे थे। नड्डा अपने
एक दिवसीय दाैरे पर जयपुर पहुंचे।  उन्होंने राजस्थान में डबल इंजन सरकार की ताकत, नीति निर्धारण की भूमिका और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की योजनाओं की सराहना की। नड्डा यहां राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। यहां नड्डा ने कहा कि किसी भी राज्य के विकास के लिए नीति निर्धारण अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को उस विचारधारा का सच्चा सिपाही बताया, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा कर रही है। नड्डा ने कहा कि उजाले का महत्व तब समझ आता है जब कोई अंधकार से निकलता है। राजस्थान अब उजाले में है और इस उजाले को संभालकर रखना है।
 

जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की महिला केन्द्रित योजनाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें देशभर के लिए एक मिसाल बताया। ‘गर्भ की पाठशाला’ जैसे कार्यक्रमों को उन्होंने समाज को बदलने वाला बताया। अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर उनके महिला सशक्तीकरण के प्रयासों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार भी उसी दिशा में कार्य कर रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र में उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए नड्डा ने बताया कि देशभर में 1 लाख 77 हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए गए हैं। साथ ही महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग और पुरुषों के लिए हाइपरटेंशन जांच की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

 
जेपी नड्डा ने कहा कि डबल इंजन सरकार राजस्थान के विकास के लिए एक बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा, "लड़कियों को स्कूटी देना सिर्फ वाहन देना नहीं, बल्कि उनके जीवन को गति देना है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अब देश में 'पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस' और 'पॉलिटिक्स ऑफ एकाउंटेबिलिटी' की तस्वीर बदल चुकी है।"  
 
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से राज्य सरकार महिलाओं के लिए योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने कहा कि कालिका पेट्रोलिंग यूनिट में 150 नए वाहन जोड़े गए हैं। पांच कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास और 2 जनजातीय क्षेत्रों में बालिका विद्यालयों के छात्रावास का लोकार्पण हुआ है। राज्य सरकार 5000 गांवों को बीपीएल मुक्त करने और डीएनटी समुदाय को 26,000 पट्टे देने की दिशा में कार्य कर रही है।
MadhyaBharat 31 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.