Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर हमारे लिए प्रेरणामूर्ति हैं: जगदीप धनखड़
agra, Lokmata Ahilyabai Holkar, Jagdeep Dhankhar
आगरा । उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि भारत की वीरांगना लोकमाता अहिल्याबाई होलकर हमारे लिए प्रेरणामूर्ति हैं। वह न्यायप्रिय थीं। अहिल्याबाई ने हमारे सांस्कृतिक विरासत के सृजन व संरक्षण का कार्य किया। नारी शक्ति के सशक्तीकरण के लिए अहिल्याबाई ने अपनी सेना में महिलाओं की टुकड़ी बनाई थी। जब औरंगजेब ने काशी विश्वनाथ के मंदिर को नष्ट किया, उसके सौ साल बाद अहिल्याबाई होलकर ने मंदिर बनवाया।
 
उप राष्ट्रपति धनखड़ रविवार को यहां राजकीय इण्टर कालेज मैदान पर अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के तहत आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि आज संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके आदर्शों पर चलेंगे। अहिल्याबाई होलकर ने उस कठिन समय में महान भारत की कल्पना की थी। धर्म संस्कृति व शासन एक ही धारा में प्रवाहित होते हैं। उन्होंने सोमनाथ, काशी विश्वनाथ, महाकालेश्वर, बद्रीनाथ, केदारनाथ और भीमाशंकर आदि अनेक मंदिर बनवाये।

 

उप राष्ट्रपति ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर धनगर थीं, हम धनखड़ हैं। उन्होंने कहा कि जो अहिल्याबाई होलकर ने किया वह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कर रहे हैं। आने वाली पीढ़ियां योगी के इस कार्य को उसी तरीके से याद करेंगी, जैसे कि आज लोकमाता अहिल्याबाई को याद कर रहे हैं। मोदी व योगी के नेतृत्व में अयोध्या व काशी में जो काम हुआ है यह काम आसान नहीं था। हमारी संस्कृति का संरक्षण हमारे लिए बहुत अहम है।

 

जगदीप धनखड़ ने कहा कि हम भारतीय हैं। भारतीयता हमारी पहचान है। राष्ट्र सर्वोपरि है। भारतीय सेना के पराक्रम को याद दिलाना चाहूंगा। आपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए हम भारतीय सेना का अभिनंदन करता हूं। अब भारत बदल गया है। जो हम पर हाथ डालेगा, उसे पूरी तरह खत्म किया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि आज यूपी का मतलब है सुशासन। कानून का राज। बिना कानून के राज के विकास संभव नहीं है। वीरांगना अहिल्याबाई हमारे लिए प्रेरणामूर्ति हैं। आज के भारत में सेना में महिलाओं का स्थान है। अब संसद व विधानसभा में भी आरक्षण है। धनखड़ ने कहा कि किसान का दर्द मैं समझता हूं। विकसित भारत होगा। किसान ने ठान रखी है।

 

कार्यक्रम के मंच पर हरियाणा के राज्यपाल बंगारू दत्तात्रेय, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शंकरराव शिंदे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।  इससे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं डॉ. सुदेश धनखड़ ने अपनी स्वर्गीय माताजी केसरी देवी एवं भगवती देवी की स्मृति में जीआईसी मैदान पर पौधारोपण भी किया।
MadhyaBharat 1 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.