Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भारत की शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को मिलेगा करारा जवाबः अमित शाह
kolkata,   India   reply, Amit Shah
कोलकाता । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा ि जो भी भारत की शांति भंग करने की कोशिश करेगा, उसे करारा जवाब मिलेगा।
 
अमित शाह ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर 100 किलोमीटर तक जाकर आतंकी अड्डों को नष्ट किया और 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया लेकिन इस सफलता से ममता दीदी को पेट में दर्द हो गया। गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब इस अभियान की सफलता के बाद बंगाल आए तो ममता बनर्जी ने इसका राजनीतिक विरोध करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया। प्रधानमंत्री के समर्थन की बजाय मुख्यमंत्री ने माताओं-बहनों की भावनाओं से खिलवाड़ किया।
 
उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह ममता बनर्जी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम को ‘राजनीतिक’ करार दिया था। उनका यह बयान उसी दिन आया जब प्रधानमंत्री मोदी ने अलीपुरद्वार से एक जनसभा में राज्य सरकार और तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार, महिलाओं की सुरक्षा और हिंदुओं पर अत्याचार जैसे मुद्दों पर तीखा प्रहार किया था।
 
गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कांटेदार बाड़ लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को भूमि आवंटित नहीं की। उन्होंने दावा किया कि वह अवैध घुसपैठ जारी रखना चाहती हैं ताकि उनकी सरकार बनी रहे और बाद में उनका भतीजा मुख्यमंत्री बने।
 
अमित शाह ने वादा किया कि अगर वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता में आती है, तो पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्याओं में शामिल लोगों को खोजकर सजा दिलाई जाएगी। राज्य में प्रशासन के हर स्तर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेता इससे लाभान्वित हुए जबकि आम लोग पीड़ित हुए।
 
उन्होंने मुर्शिदाबाद में हुए दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि यदि पहले ही केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई होती, तो हिंदुओं की जान बचाई जा सकती थी। शाह ने यह भी आरोप लगाया कि इन दंगों में तृणमूल के चुने हुए प्रतिनिधियों की संलिप्तता अब साबित हो चुकी है।
MadhyaBharat 1 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.